बॉलीवुड डीवा रेखा आज भी अपने स्टाइलिश लुक की वजह से आज भी जानी जाती हैं। रेखा का जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई में हुआ था. रेखा की जिंदगी हमेशा से ही विवादों से घिरी रही है। निजी जिंदगी हो या पेशेवर जिंदगी उन्होंने दोनों में ही काफी संघर्ष किया है। रेखा की जिंदगी में कई किस्से और राज दफन हैं। जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ें कई ऐसे किस्सों के बारे में।
रेखा को किया गया जबरदस्ती किस
अपनी बायोग्राफी में रेखा ने जिंदगी का एक दर्दनाक वाकया बयां किया। यह दर्द उन्हें महज 15 साल की उम्र में झेलना पड़ा था। यह घटना फिल्म ‘अनजाना सफर’ की शूटिंग के दौरान हुई। दरअसल, एक रोमांटिक गाने के शूट के लिए रेखा सेट पर पहुंची थीं। वहां जैसे ही डायरेक्टर ने एक्शन बोला एक्टर बिस्वजीत ने उन्हें होठों पर किस करना शुरू कर दिया और ये किस 5 मिनट तक चला। कैमरा लगातार रोल होता रहा और डायरेक्टर ने कट नहीं बोला। यूनिट के सदस्य सीटियां मार रहे थे।
दुल्हन बनी रेखा का स्वागत चप्पलों से किया गया
इसी तरह का एक किस्सा रेखा और विनोद मेहरा की शादी के दौरान हुआ। जब वह दोनों कोलकाता से शादी करने के बाद मुंबई लौटे तो नई नवेली दुल्हन रेखा का स्वागत चप्पल से किया गया था। रेखा की सास कमला इस शादी को लेकर बेहद नाराज थीं। जैसे ही रेखा आशीर्वाद लेने के लिए झुकीं तुरंत उनकी सास ने उन्हें ढकेल दिया, उन्होंने रेखा को मारने के लिए चप्पल भी निकाली और उन्हें घर में घुसने से मना कर दिया।
पति ने की खुदकुशी, कई लोगों से रहा रेखा का रिश्ता
रेखा के पति मुकेश अग्रवाल ने शादी के 1 साल बाद खुदकुशी कर ली थी, कहा जाता है कि मुकेश ने रेखा का दुपट्टा गले में बांधकर सुसाइड किया था। रेखा का कई फिल्म एक्टर्स के साथ रिलेशनशिप रहा, जिसके चलते उन दिनों वह विवादों में रहा करती थीं। अमिताभ के अलावा उनका नाम नवीन निश्चल, विश्वजीत, जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, विनोद मेहरा, संजय दत्त, अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स से जुड़ा।
किसके नाम का है सिंदूर
रेखा के माथे का सिंदूर आज भी राज बना हुआ है, इस पर बीते कई सालों से कंट्रोवर्सी बरकरार है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वह किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं। दरअसल, रेखा ने ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में सिंदूर लगा रखा था और मंगलसूत्र पहना था। इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन भी परिवार के साथ शामिल थे। यहां सफेद साड़ी, लाल बिंदी और सिंदूर में रेखा को देख सब हैरान थे। हालांकि, इस पर सफाई देते हुए रेखा ने कहा था, वह सीधे शूटिंग से शादी में आईं। सिंदूर और मंगलसूत्र उनके फिल्म के गेटअप का हिस्सा थे, जो वह निकालना भूल गई थीं। खैर, आज भी रेखा को सिंदूर लगाए हुए देखा जाता है।
खिलाड़ियों के खिलाड़ी में अक्षय से 13 साल बड़ी थी रेखा
अक्षय और रेखा की जोड़ी को फिल्म ‘खिलाड़ियों के खिलाड़ी’ में देखा गया था। जब इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी तब अक्षय रेखा से 13 साल छोटे थे। इस फिल्म के कुछ सीन पर जमकर बवाल हुआ था। कहा तो ये भी जाता है कि इसी दौरान दोनों के बीच प्यार भी हुआ था, लेकिन वो टिक न सका।
मनमोहन सरकार ने दी थी राज्यसभा की सदस्यता
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान राज्यसभा का सदस्य घोषित किया था। 26 अप्रैल 2012 को रेखा का चुनाव हुआ था, इसके बाद उन्होंने शपथ लेकर राज्यसभा में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई थी। रेखा सीट नंबर 99 में बैठकर राज्य सभा की कार्यवाही में हिस्सा लिया करती थी। अगस्त 2017 तक हुए संसद के कुल 373 सिटिंग्स में वह 18 सिटिंग्स में शामिल रहीं, यानी पूरे कार्यकाल के दौरान उनकी कुल अटेंडेंस महज 5 फीसदी रही।
संजय दत्त के साथ जुड़ा नाम
फिल्म ‘जमीन आसमान’ की शूटिंग के दौरान रेखा और संजय की अफेयर की चर्चा थी। कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा था कि उन्होंने शादी कर ली है। जब अफवाहों का बाजार गर्म हुआ तो संजय दत्त सामने आए और एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में शादी ख़बरों का खंडन किया। संजय दत्त एक्ट्रेस रेखा से 5 साल छोटे हैं।
रेखा है क्वीन की फैन
एक्ट्रेस रेखा खुद भी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं, लेकिन आज के दौर में वो बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की फैन हैं। रेखा को कंगना की फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ बेहद पंसद है।
क्या अमिताभ के लिए करवाया महामृत्युंजय जाप
फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान अमिताभ को पेट में गंभीर चोट लगी थी औऱ इस दौरान वो मौत से मुंह से बाहर निकलकर आए थे। अमिताभ के लिए दुआओ का दौर था, कहा जाता है कि किसी एक्ट्रेस ने उज्जैन में अमिताभ की सलामती के लिए महामृत्युंजय जाप किया था, हालांकि, उसका नाम आजतक किसी को नहीं पता।…Next
Read More:
कॉमेडियन भारती और उनके पति को हुआ डेंगू, इस बीमारी से हो चुकी है मशहूर निर्देशक की मौत
हिंदी ही नहीं इन भाषाओं में भी खेला जाता है ‘कौन बनेगा करोड़पति’, ये स्टार करते हैं होस्ट
जानें क्या कर रहे हैं बिग बॉस में करोड़ो जितने वाले विजेता, कुछ के पास नहीं है काम
Read Comments