Menu
blogid : 319 postid : 1394813

2019 के अंत तक दूल्हा बनेंगे वरुण धवन, गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ लेंगे सात फेरे

बीते साल से बॉलीवुड में शादियों का सीजन जो शुरू हुआ है वह इस साल भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद अब बॉलीवुड का एक और एक्टर जल्द शादी करने वाला है। वरुण धवन लंबे वक्त से नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि वरुण धवन इस साल नवंबर तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। फिल्‍म इंडस्‍ट्री से ऐक्‍टर वरुण धवन की शादी की खबरें आनी शुरू हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ जल्‍दी ही शादी कर सकते हैं। खबरें यह भी हैं कि शादी के ही सिलसिले में वरुण की गर्लफ्रेंड को आउटफिट, डेकोरेशन और फूलों की खरीदारी करते हुए देखा भी गया है। इसके अलावा एक टीवी शो में वरुण ने भी अपनी शादी के बारे में बात की थी।

Shilpi Singh
Shilpi Singh3 Feb, 2019

 

 

वरुण की गर्लफ्रेंड पेशे से फैशन डिजाइनर हैं

 

 

बता दें कि बॉलिवुड ऐक्‍टर वरुण धवन की गर्लफ्रेंड पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि हो सकता है कि वह खुद ही शादी की ड्रेस डिजाइन करेंगी। इसके अलावा शादी के लिए नताशा हर बात का खुद ही ख्‍याल रख रही हैं। ताकि सबकुछ बेहतरीन तरीके से हो। हाल ही में फिल्‍म मेकर करण जौहर के टीवी शो ‘काफी विद करण’ में वरुण धवन ने नताशा दलाल के साथ अपने रिलेशनशिप की बात भी कबूल की थी।

 

हैप्‍पी कपल हैं वरुण और नताशा

 

 

कॉफी विद करण शो के दौरान करण ने वरुण से कहा ‘ तुम और नताशा, हैप्‍पी फ्रेंड की तरह लगते हो’ इस पर तुरंत ही वरुण ने कहा ‘हैप्‍पी कपल’। इसके बाद करण जौहर ने कहा ‘क्‍या तुम अपने रिलेशनशिप को एक्‍सेप्‍ट कर रहे हो?’ इस पर भी वरुण ने कहा कि ‘वह नताशा को डेट कर रहे हैं और वह दोनों कपल हैं।’ शादी के लिए भी उन्‍होंने बताया कि वह प्‍लॉनिंग कर रहे हैं।

 

वरुण और नताशा बचपन के दोस्‍त हैं

 

 

बता दें कि वरुण और नताशा बचपन के दोस्‍त हैं। दोनों को ही फैमिली फंक्‍शन के दौरान अक्‍सर साथ ही देखा गया है। इसके अलावा वरुण धवन यह भी कहते हुए सुने जाते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड नताशा ग्‍लैमर से दूर एक आम जिंदगी जीना चाहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण फिल्‍म मेकर करण जौहर की फिल्‍म’कलंक’ में नजर आएंगे। इस फिल्‍म में उनके अलावा आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्‍हा, आदित्‍य रॉय कपूर, संजय दत्‍त और माधुरी दीक्षित भी शामिल हैं। फिल्‍म इसी साल अप्रैल माह में रिलीज होगी।

वरुण धवन इस वक्त फिल्म एबीसीडी 3को लेकर बिजी हैं

 

 

वरुण धवन इस वक्त फिल्म एबीसीडी 3 को लेकर बिजी हैं। वहीं फिल्म कंलक की शूटिंग पूरी हो चुकी है, बता दें इस फिल्म में बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी नजर आने वाली हैं। वह फिल्म में एक डांस टीचर के रोल में दिखाई देंगी। फिल्म में ‘आशिकी 2’ फेम एक्टर आदित्य रॉय कपूर भी होंगे जो वरुण धवन के भाई का किरदार करेंगे। इससे पहले वरुण धवन ‘सुई धागा’ फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा लीड रोल में थीं।…Next

Read More:

तो क्या 2019 में वरुण धवन बनेंगे दूल्हा, बचपन के प्यार नताशा दलाल से करेंगे शादी

9 साल तक जॉन के साथ लिव में रही थीं बिपाशा, 108 करोड़ रुपए की हैं मालकिन

बिग बॉस से बाहर आने के बाद दीपक ठाकुर को मिले ऑफर, जल्द गाएंगे गाना

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh