मशहूर डांस कोरियोग्राफर सरोज खान अब हमारे बीच नहीं हैं। वह शुक्रवार की सुबह 2 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से मुंबई के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराई गई थीं। अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। सरोज खान के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। सरोज खान ने बॉलीवुड सभी सुपरहिट हिरोइनों को अपने इशारों पर नचाया है। उनके जाने से दुखी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने कहा है कि उनकी दुनिया उजड़ गई है।
तीन साल की उम्र में मिल गई थी फिल्म
सरोज खान का परिवार मूल रूप से पाकिस्तान से था। भारत विभाजन के वक्त वह अपने पिता के साथ मुंबई आकर बस गई थीं। 22 नवंबर 1948 को जन्मीं सरोज खान का असली नाम निर्मला साधु सिंह है। सरोज खान ने बचपन में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। सरोज खान ने 3 साल की उम्र में पहली फिल्म नजराना में चाइल्ड आर्टिस्ट श्यामा का किरदार निभाया था।
डांस मास्टर से कर बैठी थी मुहब्बत
फिल्मों में नाम कमाने के इरादे से सरोज खान ने डांस सीखने के लिए उस समय के नामचीन डांस मास्टर बी सोहनलाल को अपना गुरु बना लिया। कई साल तक बी सोहनलाल ने सरोज खान को भारतीय नृत्य की तमाम विधाओं में पारंगत कर दिया और पश्चिमी नृत्य शैली भी सिखाई। इस दौरान सरोज खान पहले से शादीशुदा 41 साल के बी सोहनलाल से इश्क कर बैठीं।
13 साल की उम्र में 41 साल के सोहनलाल से रचाई शादी
सरोज खान जब 13 वर्ष की थीं तो उन्होंने 1961 में अपने 41 साल के डांस मास्टर बी सोहनलाल से शादी कर ली। सोहनलाल पहले से शादीशुदा थे और उनके 4 बच्चे भी थे। उस वक्त दोनों की शादी को बेमेल जोड़ी करार देकर खूब आलोचना की गई। अगले साल ही 14 वर्ष की उम्र में सरोज खान ने अपने बेटे राजू खान को जन्म दिया। इस बीच दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगी थीं और दोनों के रिश्तों को लेकर गासिफ भी होने लगे थे।
ज्यादा दिन चल नहीं पाई शादी
सरोज खान और सोहनलाल के बीच बढ़ी दूरियां 1965 में अलग होकर खत्म हुईं। दोनों की शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। सोहनलाल और सरोज खान के अलग होने से पहले एक बेटी हिना खान भी हो चुकी थी। अलग होने के बाद सोहनलाल के साथ सहायक के तौर पर सरोज खान काम करती रहीं। इस दौरान सोहनलाल की अचानक तबियत खराब हुई तो वह मद्रास लौट गए। इसके बाद सरोज खान ने सरदार रोशन खान से शादी कर ली। सरोज खान और सरदार रोशन खान की एक बेटी सुकैना खान हैं।
अवॉर्ड पाने में तोड़ दिया रिकॉर्ड
सरोज खान ने अपने करियर में बॉलीवुड की नामचीन हिराइनों को डांस सिखाया और सुपरहिट डांस नंबर दिए। सरोज खान रिकॉर्ड सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड हासिल करने वाली कोरियोग्राफर भी बनीं। उन्हें लगातार तीन बार बेस्ट कोरियोग्राफर का फिल्मफेयर का अवॉर्ड मिला। उन्हें बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए कुल 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले। सरोज खान ने फिल्म देवदास, गुरु, हम दिल दे चुके सनम, बेटा, तेजाब, खलनायक जैसी सुपरहिट फिल्मों को कोरियोग्राफ करने के लिए हमेशा याद किया जाएगा।…NEXT
Read More:
सुशांत सिंह राजपूत को नहीं भुला पा रहीं श्रद्धा कपूर, लिखा भावुक संदेश
सुशांत सिंह राजपूत के गम में जान दे रहे फैन, अब तक 3 कर चुके हैं आत्महत्या
फिल्मों के लिए अमरीश पुरी ने छोड़ी थी सरकारी नौकरी
बाहुबली की शिवगामी देवी ने इसलिए छोड़ा था बॉलीवुड, 22 साल बाद खोला राज
फ्लॉप फिल्म को दोबारा बनाकर हिट करा लेते थे राजकपूर
डिंपल कपाड़िया ने बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार से की थी शादी पर नहीं चला रिश्ता
Read Comments