Menu
blogid : 319 postid : 1397743

ऋषि कपूर के नाम नेशनल अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड, अपने पीछे छोड़ गए पुरस्कारों का ढेर

Rishi Kapoor Dies At 67 : दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। 30 अप्रैल की सुबह मुंबई के अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। अपने अभिनय के दम पर छाप छोड़ने वाले ऋषि कपूर ने बॉलीवुड के लिए पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड फिल्म जोकर के लिए पाकर रिकॉर्ड कायम किया था। वह अपने पीछे पुरस्कारों का ढेर छोड़ गए हैं।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan30 Apr, 2020

 

 

 

 

हिंदी सिनेमा का सुपरस्टार
मंबई में 4 सितंबर 1952 को जन्मे दिग्गज अभिनेता ​ऋषि कपूर 67 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चले गए। वह अपने पीछे अपने काम से हासिल किए इतने अवॉर्ड छोड़ गए हैं कि गिनती करना भी मुश्किल हो जाए। उनके अवॉर्ड बताते हैं कि वह हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार थे।

 

 

 

 

दर्जनों आईफा और फिल्मफेयर अवॉर्ड
अपने अभिनय के लिए सम्मान पाने के मामले में अभिनेता ​ऋषि कपूर के नाम खास रिकॉर्ड दर्ज है। टाइम्स आफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार वह 10 फिल्मफेयर और आईफा अवॉर्ड जीत चुके हैं। जबकि उन्होंने बचपन में ही नेशनल अवॉर्ड जीतकर रिकॉर्ड कायम किया था। इसके अलावा भी वह कई अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं।

 

 

 

 

1973 में बेस्ट एक्टर बने
आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार ऋषि कपूर को 1973 में फिल्म बॉबी के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। इसके बाद फिल्म दो दूनी चार और कपूर एंड संस समेत कुल 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड हासिल हुए। फिल्म अग्निपथ 2012 और औरंगजेब 2013 के लिए ऋषि कपूर को दो आइफा अवार्ड भी हासिल हुए। इसके अलावा अलग अलग वर्षों में जी सिने, स्टारडस्ट, अप्सरा फिल्म अवॉर्ड समेत कुल 11 फिल्म पुरस्कार और हासिल हुए।

 

 

 

 

अंतिम अवॉर्ड और अंतिम फिल्म
अभिनेता ऋषि कपूर को करियर का अंतिम अवॉर्ड 2017 में रिलीज हुई फिल्म कपूर एंड संस के लिए मिला। उनके करियर की आखिरी फिल्म द बॉडी रही। फिल्म को दिसंबर 2019 में रिलीज किया गया था। एक्शन थ्रिलर इस फिल्म में इमरान हाशमी उनके को एक्टर थे।…NEXT

 

 

 

Read More:

अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

मां की मौत के गम से उबर नहीं सके इरफान खान, 4 दिन बाद मुंबई में आखिरी सांस ली

मरने से पहले इतने अवॉर्ड छोड़ गए इरफान खान

15 की उम्र में दुनिया से चली गई हॉलीवुड की ‘क्‍वीन ऑफ काटवे’ निकिता

बॉलीवुड पर कोरोना वायरस का साया, इन फिल्‍मों की रिलीज रुकी और शूटिंग रद

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh