Menu
blogid : 319 postid : 1391939

RK स्टूडियो में बनी थीं ये सुपरहिट फिल्में, विदेशों में भी था शोमैन राजकपूर का जलवा

जब भी हिंदी फिल्मों का नाम लिया जाता है, उनमें शोमैन राजकपूर की फिल्मों का ज़िक्र सबसे पहले होता है। एक ऐसा कलाकार जिसने न सिर्फ अपनी एक्टिंग से बल्कि स्क्रीन के पीछे रहकर भी हिंदी सिने प्रेमियों को बेहतरीन फ़िल्में थी। आरके स्टूडियो, जिसकी शुरुआत राजकपूर ने आजादी के ठीक एक साल बाद 1948 में की थी और कई मशहूर फिल्मों का निर्माण यहीं हुआ। लेकिन पिछले साल एक रियलिटी शो की शूटिंग के दौरान इस स्टूडियो में आग लग गई और काफी नुकसान हुआ। अब इस घटना के ठीक एक साल बाद इस यादगार स्टूडियो को बेचने का फैसला लिया गया है कपूर खानदार ने इसपर मुहर लगा दी है। ऐसे में चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जो आरके स्टूडियो में बनी और इतिहास रचा।

Shilpi Singh
Shilpi Singh28 Aug, 2018

 

 

1. आग

 

 

आर के स्टूडियो में पहली फिल्म ‘आग’ बनी थी, फिल्म में खुद राजकपूर ने एक्टिंग के साथ फिल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया था। लेकिन ये फिल्म फ्लॉप हो गई, लेकिन इसके बाद आई कई फ़िल्में एक के बाद एक हिट हुई। इसमें नरगिस, प्रेमनाथ, निगार सुल्ताना और कामिनी कौशल मुख्य भूमिकाओं में थे।

 

2. बरसात

 

 

राजकपूर और नरगिस दत्त की सुपरहिट फिल्में में से एक बरसात साल 1949 में आई थी। आजादी के 2 ही साल बाद आई इस फिल्म ने सफलता की नई इबारत लिखी। फिल्म सुपरहिट हुई और इसी फिल्म के पोस्टर पर इस स्टूडियो को नाम और पहचान दी गई।

 

3. श्री 420

 

 

राज कपूर और नरगिस की फिल्म ‘श्री 420’ बेहद सफल फिल्म रही। इस फिल्म के गाने ‘मेरा जूता है जापानी’ को इंटरनेशनल लेबल पर काफी सराहा गया था। एक तरह से ये गाना नए आजाद हुए देश की आर्थिक आजादी से जोड़कर देखा जाने लगा था।

 

4. संगम

 

 

साल 1964 में आई फिल्म ‘संगम’ भी बेहद सफल रही थी। इस रोमांटिक मूवी में वैजयंती माला के अपोजिट राज कपूर और राजेंद्र कुमार थे। इसे बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में शुमार किया जाता है। ये फिल्म सोवियत रूस, बुल्गेरिया, ग्रीस और हंगरी जैसे देशों में भी धमाल मचाने में सफल रही थी। फिल्म से राज कपूर को इंटरनेशनल स्टार का दर्जा मिला था।

 

5. मेरा नाम जोकर

 

 

राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में औंधे मुंह गिरी लेकिन पूरी दुनिया में इसकी जबरदस्त तारीफ हुई थी। इस फिल्म को कल्ट श्रेणी में रखा गया। फिल्म समीक्षकों ने कहा कि ये फिल्म समय से पहले आ गई और इसे लोग समझ नहीं पाए। इसी फिल्म से ऋषि कपूर ने रुपहले पर्दे पर दस्तक दी थी।

 

6. राम तेरी गंगा मैली

 

 

‘राम तेरी गंगा मैली’ राज कपूर की आखिरी फिल्म थी। फिल्म साल 1985 में रिलीज हुई थी। फिल्म के साथ राज कपूर के बेटे राजीव कपूर ने भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। वहीं, खूबसूरत एक्ट्रेस मंदाकिनी के बोल्ड सीन्स ने बड़े परदे पर जोरदार हलचल पैदा कर दी थी और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़े थे।

 

7. आ अब लौट चलें

 

 

फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ साल 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्म से ऋषि कपूर ने डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म में राजेश खन्ना, ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में थे। आ अब लौट चलें का म्यूजिक बेहद पसंद किया गया था। बता दें कि आरके स्टूडियो की ये आखिरी फिल्म थी।…Next

 

 

Read More:

सलमान के जीजा आयुष उनके नहीं बल्कि इस खान के हैं फैन, इस सुपरस्टार को भी करते हैं पंसद

मलाइका ने अरबाज को किया था शादी के लिए प्रपोज, करोड़ों में है फीस

बॉलीवुड में सलमान खान के पूरे हुए 30 साल, किरदार जो बने यादगार

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh