Menu
blogid : 319 postid : 1391541

‘रोडीज’ फेम रघुराम ने की इंडो-कैनेडियन सिंगर से सगाई, 4 महीने पहले हुआ था तलाक

रोडीज फेम स्टार रघुराम को आपने कई सारे शो में देखा होगा, लेकिन रघु को फेम रिएलिटी शो ‘रोडीज’ से ही मिला है। रघु कई सालों तक इस शो का हिस्सा रहे थे, हालांकि अब वो शो में नजर नहीं आते हैं। रघु ने कुछ महीनों पहले ही अपने तलाक को लेकर चर्चा में आए थे। रघु ने 4 महीने पहले ही अपनी पत्नी सुगंधा गर्ग से तलाक लिया था। रघु और सुगंधा की शादी 2006 में हुई थी। शादी टूटने के कुछ महीनों के बाद ही उन्हें नया हमसफर मिल गया है और उन्होंने भारत से दूर कनाडा में सगाई कर ली है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh6 Aug, 2018

 

 

रिएलिटी शो से बनाया अपना नाम

 

 

रघु राम का जन्म 15 अप्रैल 1975 को दिल्ली में हुआ था। रघुराम के जुड़वा भाई भी हैं जिनका नाम राजीव लक्ष्मण है। रघु ने एमटीवी रिएलिटी शो ‘रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ को होस्ट कर छोटे पर्दे पर खूब नाम कमाया। टीवी के अलावा रघु ने फिल्मों में भी काम किया है, हालांकि, उन्हें फिल्मों में वो सफलता नहीं हासिल नहीं हुई, जो उन्हें टीवी पर हुई है।

 

4 महीने पहले टूटी थी पहली शादी

 

 

रोडीज’ स्टार रघु राम ने अपनी गर्लफ्रेंड नताली डी लुसियो से सगाई कर ली है। रघु ने 4 महीने पहले ही अपनी पत्नी सुगंधा गर्ग से तलाक लिया था। रघु और सुगंधा की शादी 2006 में हुई थी। रघु और नताली ने कनाडा में अपने करीबियों के बीच सगाई की। सगाई में टीवी एक्टर करणवीर वोहरा और उनकी पत्नी तीजे सिद्धू भी मौजूद थीं। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

12 साल बाद लिया तलाक

 

 

रघुराम नताली डि लुसियो से पहले सुगंधा गर्ग के साथ रिलेशन में थे। रघु और सुगंधा गर्ग की शादी 2 फरवरी 2006 में हुई थी, 12 साल बाद कानूनी तौर पर दोनों ने 29 जनवरी, 2018 को तलाक लिया। तलाक के 2 महीने बाद ही रघु ने नताली डि लुसियो के साथ सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार किया।

 

दूसरी पत्नी नताली इंडो-कैनेडियन सिंगर हैं

 

 

मीडिया में खबरें हैं कि दोनों इस साल दिसंबर में गोवा में शादी कर सकते हैं। शादी भारतीय रीति-रिवाजों से होगी। रघु की होने वाली पत्नी नताली इंडो-कैनेडियन सिंगर हैं। वो पहले एक्टर एजाज खान के साथ रिश्ते में थीं। वो MTV India के कोक स्टूडियो का हिस्सा थीं। उन्होंने पॉपुलर बॉलीवुड फिल्मों ‘इंग्लिश-विंग्लिश’, ‘लेडीज वर्सेज रिक्की बहल’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों के लिए गाया है।…Next

 

Read More:

सलमान खान से 9 साल बड़ा है ये एक्टर, अब करेगा पिता का रोल

एक फिल्म से चर्चा में आई थी मंदाकिनी, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद से थे रिश्ते

टाइगर श्रॉफ ने खरीदा 8 बेडरूम का लग्जरी फ्लैट, जॉन के भाई सजाएंगे घर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh