Menu
blogid : 319 postid : 1392856

साजिद खान भी #MeToo के लपेटे में, 12 साल छोटी मॉडल के साथ टूट चुकी है सगाई

तनुश्री दत्ता की ओर से नाना पाटेकर पर लगे यौन शोषण के आरोप के बाद भारत में #MeToo का मामला जोर पकड़ चुका है। अब तक कई महिलाएं सामने आकर आरोप लगा चुकी हैं। नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री, विकास बहल, पीयुष मिश्रा, आलोक नाथ, रजत कपूर और वरुण ग्रोवर जैसे कई नाम सवालों के घेरे में हैं।  इस लिस्ट में सबसे हैरान करने वाले नाम है साजिद खान का जो मशूहर फिल्म निर्माता फराह खान के भाई हैं और कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर क्या लगे हैं साजिद पर आरोप साथ ही अक्षय कुमार ने इसपर क्या कहा है और साजिद का सफर कैसा रहा है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh12 Oct, 2018

 

 

 

साजिद खान पर शारीरिक दुर्व्यवहार का आरोप

 

 

#Metoo अभियान में एक और बड़ा नाम सामने आया है, फिल्ममेकर साजिद खान पर उनकी Ex-असिस्टेंट डायरेक्टर सलोनी चोपड़ा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सलोनी ने एक वेबसाइट पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिख अपनी आपबीती सुनाई है। इसे उन्होंने ट्वीट भी किया है, सलोनी ने साजिद पर हैरेसमेंट और शारीरिक दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है, उन्होंने बताया कि साजिद उनसे अश्लील फोटो मांगते थे और वल्गर बातें करते थे।

 

बंद हुई हाउसफुल की शूटिंग

 

 

हाउसफुल 4 की शूटिंग बंद होने की खबरें हैं, इस फिल्म का निर्देशन साजिद खान कर रहे हैं। साजिद खान पर भी तीन महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पिछले दिनों तनुश्री के आरोपों के ठीक बाद फराह खाना ने नाना पाटेकर संग टीम की एक फोटो साझा की थी, जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।

 

 

अक्षय कुमार ने हाउसफुल पर क्या कहा?

 

 

उधर, हाउसफुल 4 को लेकर अक्षय कुमार ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, “मैं पिछली रात ही देश लौटा हूं और मैंने कई खबरें पढ़ीं जो परेशान करने वाली हैं। मैंने हाउसफुल 4 के निर्माताओं से मामलों की जांच होने तक आगे के शूट को कैंसल करने का अनुरोध किया है’।

 

कभी होस्ट हुआ करते थे साजिद

 

 

हैप्पी न्यू ईयर, हे बेबी, हाउसफुल, जैसी मशहूर फिल्में बना चुके साजिद खान ने दूरदर्शन चैनल से अपनी शुरूआत की थी। 1995 में ‘मैं भी डिटेक्टिव’ शो को होस्ट करने के बाद उन्होंने 1996 में म्यूजिकल काउंटडाउन शो ‘इक्के पे इक्का’ को होस्ट किया जो लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ।

 

डांस शोज का बने हिस्सा

डायरेक्शन से पहले साजिद खान ने अपनी बहन, कोरियोग्राफर फराह खान के साथ डांस शोज भी किए। उनके पिता की मौत होने के बाद फराह खान के ऊपर पूरी जिम्मेदारी थी जिसे पूरा करने के लिए फराह ने एक कॉलेज में डांस सिखाना शुरु किया और इसमें साजिद ने भी उनकी मदद की।

 

इस फिल्म से मिला ब्रेक

 

 

सबसे पहला ब्रेक फिल्म ‘डरना जरूरी है’ से मिला जिसे उन्होंने डायरेक्ट किया। ये फिल्म बेशक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन इसमें साजिद खान के काम को नोट किया गया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में डायरेक्ट कीं जिनमें ‘हे बेबी’, ‘हाउसफुल’, ‘हाउसफुल 2’, जैसी फिल्में शामिल हैं।

 

सगाई करने के बाद नहीं की शादी

 

 

गौहर का अफेयर बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान के भाई साजिद खान के साथ रहा है। खबरों के मुताबिक,  2003 में दोनों ने सगाई भी कर ली थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। गौहर उम्र में साजिद से 12 साल छोटी हैं। दोनों ने बेहद की गुपचुप तरीके से सगाई की थी, लेकिन बाद में मीडिया में खबरें छा गई थी। एक अंग्रेजी वेबसाइट से बात करते हुए साजिद खान ने गौहर का नाम लिए बिना बताया था कि साल 2003 में उनकी सगाई एक ऐसी लड़की से हुई थी, जो अब एक चर्चित नाम हैं। उन्होंने कहा कि मैं कोई बुरा इंसान नहीं था और ना ही मैंने उनके साथ कोई धोखा किया था। मुझे लगता है कि वो मुझसे बोर हो गई थीं, हालांकि इस इंटरव्यू को लेकर गौहर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई…Next

 

Read More:

कॉमेडियन भारती और उनके पति को हुआ डेंगू, इस बीमारी से हो चुकी है मशहूर निर्देशक की मौत

हिंदी ही नहीं इन भाषाओं में भी खेला जाता है ‘कौन बनेगा करोड़पति’, ये स्टार करते हैं होस्ट

जानें क्या कर रहे हैं बिग बॉस में करोड़ो जितने वाले विजेता, कुछ के पास नहीं है काम

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh