बिग बॉस पिछले 11 सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है और एक बार फिर से वो पर्दे पर आने को आने के तैयार है। हर बार की तरह इस बार भी शो को कोई और नहीं बल्कि सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं। वैसे तो हर साल बिग बॉस मुंबई के लोनावला में लॉन्च होता है, लेकिन इस साल इसकी लॉन्चिंग गोवा में रखी गई थी। गोवा में इसे लॉन्च किया गया तो सलमान भी बेहद अलग ढंग में नजर आए और इस साल का बिग बॉस थीम भी बेहद अलग होना वाला है। ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर गोवा में बिग बॉस 12 के लॉन्च में क्या रहा खास।
बोट पर हुई भाईजान की एंट्री
बिग बॉस सीजन 12 का आगाज हो चुका है। गोवा में शो के होस्ट सलमान खान वेन्यू पर पहुंच गए है, हमेशा की तरह इस बार भी भाईजान की एंट्री धमाकेदार थी। बोट पर सवार होकर सलमान शो के लॉन्च पर पहुंचे। एंट्री के साथ वो अपनी हिट फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ के हिट गाने ‘जीने के है चार दिन’ पर डांस करते दिखाई दिए। शो का थीम इस बार विचित्र जोड़ी रखा गया है।
बिग बॉस 12 की थीम जोड़ियां होंगी आर्कषण
इस सीजन में कंटेस्टेंट जोड़ियों में नजर आने वाले हैं। बिग बॉस 12 की थीम जोड़ियां हैं। इसके अलावा सिंगल कंटेस्टेंट भी शो का हिस्सा बनेंगे। शो में अलग अलग जोड़ियों को भी साथ देखा जा सकेगा। बता दें बिग बॉस 16 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। बिग बॉस 12 हर सोमवार से शुक्रवार रात को 10:30 बजे आएगा और शनिवार-रविवार ये रात 9 बजे आएगा।
अलग- अलग जोड़ियां आने वाली हैं
इस बार बिग बॉस कुछ अलग ही रंग-ढंग में दिखाई देगा। शो के तीन प्रोमो आ चुके हैं जिसमें सलमान ने इशारे-इशारे में बता दिया है कि इस बार बिग बॉस सीजन 12 में विचित्र जोड़ियां आने वाली हैं। अब शो कैसा होगा यह तो ऑन एयर होने के बाद ही पता चलेगा। सलमान ने कुछ जोड़ियों को बुलाकर उन्हें कुछ टास्क करने को भी कहा और डांस भी किया।
भारती और हर्ष होंगे शो की पहली जोड़ी
बिग बॉस सीजन 12 की पहली जोड़ी है, कॉमेडियन भारती और उनके पति हर्ष। सलमान खान ने खुद उनका नाम अनाउंस किया है। ऐसा पहली बार है जब सलमान कंटेस्टेंट के नाम खोल रहे हैं। बता दें पिछले साल ही भारती की शादी हुई है और ये पहला मौका होगा जब भारती बिग बॉस घर के अंदर एक खिलाड़ी बन जाएंगे, इससे पहले वो अन्य खिलाड़ियों को हंसाने जाया करती थी।…Next
Read More:
मौनी रॉय ने ली 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, इन एक्ट्रेस का डेब्यू भी रहा था सुपरहिट
RK स्टूडियो में बनी थीं ये सुपरहिट फिल्में, विदेशों में भी था शोमैन राजकपूर का जलवा
इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार नहीं दीपक तिजोरी थे पहली पंसद, अब दिखते हैं ऐसे
Read Comments