Menu
blogid : 319 postid : 1389758

काला हिरण शिकार मामले में सलमान पर फैसला आज, सजा मिली तो फंस जाएंगे करोड़ों रुपए

काला हिरण शिकार मामले में आरोपी फिल्म अभिनेता सलमान खान पर आज फैसला सुनाया जाएगा। 28 मार्च को इस मामले में सीजेएम ग्रामीण देवकुमार खत्री की कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इसके बाद जज ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज इस पर फैसला हो जाएगा कि सलमान को सजा होगी या वह बरी हो जाएंगे? ये मामला 20 सालों से चल रहा है, यदि सलमान खान दोषी पाए जाते हैं और उन्हें सजा होती है तो न सिर्फ उनके प्रोफेशनल प्रोजेक्ट रुक सकते हैं, बल्क‍ि करोड़ों की रकम भी फंस सकती है। सलमान इस समय कई प्रोजेक्ट से जुड़े हैं या जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। जानिए सलमान की सजा से किस तरह बिजनेस प्रभावित होगा।

 

शूटिंग के दौरान शिकार का आरोप

 

 

1998 में जोधपुर में अपनी फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने के आरोप लगे थे। इस केस में उनको गिरफ्तार भी किया गया था, सलमान खान को पांच दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। 22 सितंबर, 1998 को उनके कमरे से पुलिस ने एक रिवॉल्वर और राइफल बरामद की थी।

 

कितने साल की हो सकती है जेल

 

 

जानकारी के मुताबिक, इस केस में कोर्ट में यदि सलमान सहित सभी आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाती है, तो वन्य जीव संरक्षण की धारा 9/51 और 9/52 के तहत कम से कम 3 साल या अधिकतम 7 साल की जेल की सजा हो सकती है। इस एक्ट में इस घटना के बाद संशोधन किया गया है, पहले कम से कम 1 साल और अधिकत 6 साल की जेल का प्रावधान था।

 

रेस 3

 

 

सलमान खान इस समय रेस 3 की शूटिंग कर रहे हैं। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग अभी अधूरी है। इस फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपए है. सलमान इसमें मुख्य अभिनेता है। यदि सलमान को सजा हुई तो ये प्रोजेक्ट अटक सकता है। साथ ही प्रोड्यूसर्स द्वारा फिल्म में लगाई रकम फंस सकती है।

 

भारत

 

 

सलमान खान भारत नाम की एक फिल्म में काम कर रहे हैं, जो कि कोरियन फिल्म ऑड टू माय फादर की हिन्दी रीमेक होगी। यदि सलमान को सजा होती है तो ये फिल्म भी ठंड बस्ते में चली जाएगी। इस फिल्म का निर्माण अली अब्बास जफर कर रहे हैं।. उनके साथ सलमान पहले सुल्तान और टाइगर जिंदा है बना चुके हैं।सलमान की इस फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होनी है। इसकी शूटिंग पंजाब, मुंबई, दिल्ली और अबुधाबी में होनी है।

 

दबंग 3

 

 

सुपरहिट सीरीज दबंग 3 में भी सलमान का होना तय है. इस फिल्म की शूटिंग भी साल के अंत में शुरू हो सकती है। यदि सलमान को सजा होती है कि तो ये प्रोजेक्ट भी ठंडे बस्ते में जा सकता है।

 

बिग बॉस 12

 

 

सलमान खान का नाम अब तक बिग बॉस के अगले सीजन के लिए तय है। अक्टूबर में शुरू होने वाले बिग बॉस 12 के लिए सलमान की जगह अन्य होस्ट खोजना पड़ सकता है। बता दें कि सलमान खान इस शो के लिए करीब 11 करोड़ रुपए फीस लेते हैं।…Next

 

 

 

 

Read More:

आयरन मैन से बाहुबली तक, इन 5 सुपरहीरोज को TV के कलाकारों ने दी हिंदी में आवाज

80-90 के दशक की ये 5 हिट जोड़ियां फिर मचाएंगी बड़े पर्दे पर धमाल!

‘दिल मिल गए’ में करण के साथ इन 9 कलाकारों ने शेयर किया था स्‍क्रीन, आज भी हैं पॉपुलर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh