Menu
blogid : 319 postid : 1394727

‘सिंघम’ और ‘सिंबा’ के बाद सलमान होंगे रोहित शेट्टी के नए हीरो, पहली बार साथ करेंगे काम

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्मों का इंतजार प्रशंसकों को हमेशा से रहता है। साल 2018 से ही वे फिल्म भारत को लेकर चर्चा में हैं। फिलहाल भारत फिल्म के गोवा शेड्यूल की शूटिंग चल रही है। इसके अलावा ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे रोहित शेट्टी के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा 2018 के अंत में रिलीज हुई। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। साथ ही रोहित शेट्टी इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस के सबसे बड़े खिलाड़ी भी बन गए। सलमान-रोहित अपनी फील्ड के शिखर पर हैं।ऐसे में दोनों का साथ जुड़ना दिलचस्प साबित हो सकता है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh29 Jan, 2019

 

 

 

साजिद नाडियाडवाला के साथ मिलकर बनी फिल्म

 

 

एक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक, बिना टाइटल की इस फिल्म का पहला स्लॉट इस साल के एंड में फ्लोर में चला जाएगा। ये फिल्म भी एक पुलिस ड्रामा होगी, रोहित शेट्टी और साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म को लेकर एक दो बार मीटिंग भी कर चुके हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म को लेकर दोनों की ही पहली पसंद सलमान खान हैं।

 

किक के किरदार से होगा प्रेरित

 

 

फिल्म ‘किक’ में उनका देवी लाल सिंह यानी कि डेविल वाला रोल को ही आगे किया जा सकता है। सलमान फिल्म ने ‘किक’ के आखिरी में पुलिस वाले की भूमिका निभाई थी, उनके उसी रोल को रोहित आगे की कहानी में बरकरार रखना चाहते हैं। ये दोनों मिलकर सलमान को एक बार फिर खाकी वर्दी में दिखाना चाहते हैं।

 

दबंग में पुलिसवाले बने थे सलमान

 

 

साल 2010 में दबंग रिलीज हुई थी, फिल्म में पुलिस अवतार में सलमान ने सभी का दिल जीत लिया था। इसका दूसरा पार्ट भी काफी सफल रहा था। फिलहाल सलमान खान अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म भारत की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद वे दबंग 3 की शूटिंग शुरू करेंगे। साल 2019 के अंत में रोहित शेट्टी संग सलमान इस नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं।…Next

 

Read More:

तो क्या 2019 में वरुण धवन बनेंगे दूल्हा, बचपन के प्यार नताशा दलाल से करेंगे शादी

9 साल तक जॉन के साथ लिव में रही थीं बिपाशा, 108 करोड़ रुपए की हैं मालकिन

बिग बॉस से बाहर आने के बाद दीपक ठाकुर को मिले ऑफर, जल्द गाएंगे गाना

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh