Menu
blogid : 319 postid : 1390800

इतनी 100 करोड़ी फिल्में दे चुके हैं सलमान, रेस 3 से भी बना सकते हैं रिकॉर्ड

सलमान खान को यदि बॉक्स ऑफिस का रियल किंग कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। सलमान खान इन कई सालों से पर्दे पर राज कर रहे हैं, उनकी हर फिल्म का इंतजार फैंस करते हैं और यही वजह है जो उनकी फिल्म सुपरहिट की कतार में रीलिज होने से पहले से ही खड़ी हो जाती है। सलमान की रेस 3 ने एक बार फिर से साबति कर दिया की उन्हें पर्दे का किंग क्या काहाजा है। फिल्म ने महज 3 दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। खास बता ये है कि सलमान की हर फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh18 Jun, 2018

 

 

 

रेस भी हई 100 करोड़ी

 

 

सलमान बॉक्स ऑफिस के हीरे बने साल 2010 में आई फिल्म ‘दबंग’ के साथ। यह सलमान की पहली फिल्म थी, जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। इसके बाद तो फिर सलमान खान ने पीछे मुड़कर ही नहीं देखा। अब उनकी हर फिल्म कितने करोड़ कमाती है लोग इसे गिनते हैं। सलमान ने अब तक 10 सौ करोड़ी फिल्में दी हैं लगातार और रेस को मिलाकर ये आंकड़ा 12 तक पहुंच गया है। तो चलिए एक नजर ड़ालते हैं सलमान की अबतक की सुपरहिट फिल्मों पर जिन्होंने 100 करोड़ के उपर का आंकड़ा पार किया।

 

1. दबंग

 

 

सुपरहिट 2010 में रिलीज फिल्म दबंग ने 141 करोड़ की कमाई की थी, खासबात ये थी कि इस फिल्म का बजट बेहद कम था लेकिन बावजूद इसके लोगों को सलमान पंसद आए थे पुलिसवाले के किरदार में।

 

2. बॉडीगॉर्ड

 

 

2011 में रिलीज फिल्म बॉडीगॉर्ड, फिल्म ने 148 करोड़ की कमाई की थी। कहा जाता है कि फिल्म सलमान ने अपने बॉडीगॉर्ड शेरा को डेडिकेट की थी।

 

3. रेडी

 

 

कॉमेडी और एक्शन की ये फिल्म साल 2011 में आई थी, जिसमें सलमान का साथ साउथ स्टार असिन दिखाई दी थी, फिल्म ने 120 करोड़ का कलेक्शन किया था।

 

4. एक था टाईगर

 

 

2012 में आई सलमान की फिल्म एक था टाईगर, जिसमें सलमान एक भारतीय जासूस बने थे और कैटरीना एक पाकिस्तानी जासूस बनी थी। दबंग 2- सुपरहिट सलमान खान की इस फिल्म ने 154 करोड़ का कलेक्शन किया था।

 

5. दंबग 2

 

 

दंबग की सफलता के बाद, सलमान के भाई अरबाज ने दंबग2 का निर्माण किया था, फिल्म ने 198 करोड़ की कमाई की थी और ये पहली वाली से कही ज्यादा हिट साबित हुई थी।

 

6. जय हो

 

 

सलमान के भाई सोहेल के द्वार बनाई गई फिल्म जय हो में सलमान एक्स आर्मी ऑफिरस बने थे। हालांकि फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित नहीं हुई थी, लेकिन सलमान खान की इस फिल्म ने 112 करोड़ की कमाई की थी।

 

7. किक

 

 

साल 2014 में आई सलमान की किक ने 200 करोड़ के क्लब में एंट्री ली थी। फिल्म ने लगभग 232 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म का सिक्वल भी शायद जल्द देखने को मिले।

 

8. बजरंगी भाईजान

 

 

ब्लॉकबस्टर 2015 में आई बजरंगी भाईजान सलमान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। फिल्म ने 320 करोड़ कमाया था। इस फिल्म में भारत और पाकिस्तान की कहानी दिखाई गई है।

 

9. प्रेम रतन धन पायो

 

 

प्रेम के तौर पर सलमान ने राजशी प्रोडक्शन के साथ सालों बाद काम किया था, फिल्म में सलमान का डबल रोल था। सुपरहिट सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो ने 213 का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में सलमान के साथ सोनम कपूर दिखाई दी थी।

 

10. सुल्तान

 

 

बतौर रेसलर जब सलमान पर्दे पर आए तो सबके होश उड़ गए, इस फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़े थे। सलमान की ब्लॉकबस्टर फिल्म सुल्तान ने 300 करोड़ पार कलेक्शन किया था।

 

11. टाइगर जिंदा है

 

 

पिछले साल आई दिसंबर में आई फिल्म टाइगर जिंदा है ने बॉक्स ऑफिस पर सबको हैरान कर दिया। ये फिल्म एक था टाइगर का सिक्वल थी, इसमें सलमान और कैटरीना सालों बाद नजर आए थे। फिल्म ने करीब 339 करोड़ कमाए थे।…Next

 

Read More:

24 साल बाद कमबैक करेंगी ‘सीता’ बेहद खास होगा किरदार

‘संजू’ की मां बनने के बाद पत्नी का किरदार निभाएंगी मनीषा, इस फिल्म में दिखेंगे साथ

‘रॉयल फैमली’ से नाता रखती हैं बॉलीवुड की ये 7 एक्ट्रेस

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh