Menu
blogid : 319 postid : 1395089

पाकिस्तान ने सलमान की फिल्म ‘भारत’ से बनाई दूरी, ईद पर नहीं होगी रिलीज

पुलवामा अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। ये खबर सलमान खान की नई फिल्म ‘भारत’ से जुड़ी है। जो साल 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। खबरों के अनुसार तो सलमान खान की इस फिल्म से पाकिस्तान इतना डर गया है कि इसे ईद पर नहीं रिलीज करने का फैसला कर लिया है। ये फिल्म पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर फवाद खान की फिल्म ‘दि लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ से टकराने वाली थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि अब ये फिल्म दर्शकों तक नहीं पहुंच पाएगी।

Shilpi Singh
Shilpi Singh18 Feb, 2019

 

 

 

शहीदों की मदद के लिए आए सलमान खान

 

 

वहीं, सलमान खान ने अपने एनजीओ ‘बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन’ की तरफ से शहीदों के परिवार वालों की मदद भेजी है। हालांकि, ये कितनी राशि है इसका खुलासा नहीं हुआ है। वहीं, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर सलमान खान का धन्यवाद दिया है। किरण रिजिजू ने ट्वीट कर लिखा- थैंक्यू सलमान खान…बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के जरिए शहीदों की मदद करने के लिए। मैं खुद इस बात को देखूंगा कि भारत के वीर अकाउंट में आपके द्वारा दिए गए चेक्स पहुंचे।

 

पुलवामा हमले की वजह से नहीं होगी फिल्म रिलीज

 

 

दरअसल पाकिस्तान मंत्रालय ने एक सर्कुलर जारी किया है जिसके बाद माना जा रहा है सलमान की फिल्म पाकिस्तान में ईद के मौके पर रिलीज नहीं हो पाएगी। लेकिन लोगों की मानें को तो इस फैसले की वजह 14 फरवरी को हुआ पुलवामा हमला माना माना जा रहा है।

 

भारत5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी

 

 

बता दें कि ‘भारत’ 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी। सलमान खान की ये मूवी एक पीरियड फिल्म है जिसमें सलमान 7 अलग-अलग अवतारों में नजर आएंगे। इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दौर को दिखाया जाएगा। फिल्म में कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, नोरा फतेही, सुनील ग्रोवर, शशांक अरोड़ा और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

 

रेस 3भी पाकिस्तान में रिलीज नहीं हो पाई थी

 

 

पाकिस्तान में सलमान खान की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, उनकी फिल्में पाकिस्तान बॉक्स ऑफिस पर हमेशा शानदार कमाई करती हैं। लेकिन इस वजह से पाकिस्तानी कलाकारों की फिल्में बुरी तरह पिट जाती हैं। इसलिए मिनिस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेंशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ऑफ पाकिस्तान ने पिछले साल एक सर्कुलर जारी किया था। इसके मुताबिक, पाकिस्तान में कोई भी भारतीय फिल्म ईद से दो दिन पहले और इस त्यौहार के दो हफ्तों बाद तक रिलीज नहीं होगी। इसी वजह से सलमान खान की ‘रेस 3’ भी पाकिस्तान में रिलीज नहीं हो पाई थी।

 

इन फिल्मों को भी पाक ने रोक था-

 

1. पैडमैन

 

 

अक्षय कुमार की फिल्म को पाकिस्तान ने रिलीज नहीं होने दिया था। फिल्म में सैनेटरी पैड के बारे में दिखाया गया था, हालांकि फिल्म में कुछ ऐसा नहीं था लेकिन बावजूद इसके इसे पाक में रिलीज नहीं होने दिया गया था।

 

2. राजी

 

 

राजी को पाकिस्तान ने बैन कर दिया था। इस फिल्म में भारत की एक लड़की पाकिस्तान में जाकर उनको मात देती है। ये फिल्म की कहानी एक जासूस पर बनी थी, जो भारत की थी और पाक जाकर उनका नापाक हरकतो को देश तक पहुंचाती है।

 

3. मुल्क

 

 

आतंकवाद पर बनी इस फिल्म को पाकिस्तान ने बैन कर दिया था। फिल्म में ऋषि कपूर नजर आए थे।, इसके साथ ही  आशुतोष राणा और तापसी पन्नू भी दिखे थे। इस फिल्म में कहानी मुस्लिम परिवार के जिनका एक बेटा आंदकवादी बन जाता है।

 

4. अय्यारी

 

 

अय्यारी भारतीय फौज के दो जवानों पर आधारित थी इसीलिए इसको बैन कर दिया गया। हालांकि, इसमें पाकिस्तान के बारे में कुछ खास नहीं दिखाया गया था।

 

5. परमाणु

 

 

ये फिल्म भारत की सफल कहानी को दर्शाती है जिसके जरिए भारत भी परमाणु वाले देशों शामिल हो गया थ। फिल्म परमाणु में जॉन अब्राहम के साथ डायना पेंटी भी नजर आई थीं। इस फिल्म को पाकिस्तान ने बैन कर दिया था।…Next

 

Read More:

आशिकी के बाद राहुल रॉय को 60 फिल्मों के ऑफर आए थे एक साथ, इन एक्ट्रेस से जुड़ा था नाम

जल्द टीवी पर गामा पहलवान की कहानी लेकर आएंगे सलमान, सोहेल खान निभाएंगे किरदार

सनी देओल और रवी शास्त्री से थे अमृता सिंह के रिश्ते, तलाक के बाद मांगे थे इतने करोड़

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh