Menu
blogid : 319 postid : 1390885

प्रियंका से अमिताभ तक, इन 7 सितारों ने अपने शरीर का करवाया है इश्योरेंस

कहते हैं जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है। जिंदगी कब आपको अपना कौन-सा रंग दिखा दे, ये बात कोई नहीं जानता। जिंदगी के इसी पहलू को समझते हुए हम में से कुछ लोग ऐसे हैं जो अपनी सबसे कीमती चीज सहेजकर रखना चाहते हैं, भले ही वो अपने शरीर का अंग ही क्यों न हो। क्यों चौंक गए न! बॉलीवुड में कुछ सितारें ऐसे हैं जिन्होंने अपना नहीं बल्कि अपने शरीर के किसी अंग का इश्योरेंस करवा रखा है। आइए, जानते हैं उन सितारों के बारे में।

Shilpi Singh
Shilpi Singh24 Jun, 2018

 

 

 

1. प्रियंका चोपड़ा

 

 

प्रियंका वैसे तो अब विदेश में ही अपना ज्यादा समय बिताती हैं, लेकिन वो जल्द ही बॉलीवुड में सलमान के साथ नजर आने वाली हैं। लेकिन शायद बहुत कम लोग ही जानते होंगे की प्रियंका ने अपनी मुस्कुराहट यानि स्माइल का बीमा करवाया हुआ है। यानि कोई व्यक्ति अगर सर्जरी करवाकर उनके जैसा हंसना चाहे, तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

 

2. मल्लिका शेरावत

 

 

मल्लिका को  बॉलीवुड में उनके बोल्ड अंदाज के लिए जाना जाता है और शायद यही वजह है जो उन्हें अपने शरीर से बेहद प्यार है। मल्लिका वैसे तो कई सालों से बॉलीवुड से दूर हैं और अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रहती हैं, लेकिन खास बात ये है कि मल्लिका ने अपने पूरे शरीर का बीमा करवाया हुआ है। उनका मानना है कि उनका पूरा शरीर ही बहुत कीमती है। जिससे वो फिल्मों में काम करती है, इसलिए उन्हें अपने पूरे शरीर से बहुत प्यार है।

 

3. विजेंदर सिंह

 

 

बॉक्सिंग रिंग में किसी को भी धूल चटाने वाले विजेंदर को अपनी अंगुलियों से बेहद लगाव है। उनका मानना है कि अपनी उंगुलियों के बिना वो कुछ भी नहीं है। इसी वजह से विजेंदर ने अपनी उंगुलियों का इंश्योरेंस करवाया है।

 

4. अमिताभ बच्चन

 

 

‘मेरी आवाज ही पहचान है गर याद है’ ये खूबसूरत गीत अमिताभ की आवाज पर फिट बैठता है। अपनी दमदार आवाज से लोगों का दिल जीतने वाले अमिताभ ने अपनी आवाज की अहमियत समझते हुए आवाज का इंश्योरेंस करवा रखा है। वैसे किसी दौर में लोगों को उनकी आवाज ही उनके बारे में बुरी बात लगती थी।

 

5. लता मंगेशकर

 

 

स्वर कोकिला नाम से मशहूर लता ने अपनी मीठी आवाज की बदौलत करोड़ों दिलों पर राज किया है। लता मंगेश्कर ने भी अपनी आवाज का इंश्योरेंस करवाया हुआ है यानि कोई भी उनकी आवाज का इस्तेमाल बिना उनकी इजाजत के नहीं कर सकता।

 

6. सानिया मिर्जा

 

 

टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा इसी साल मां बनने वाली हैं और उन्होंनेटेनिस की दुनिया में नंबर वन का खिताब भी हासिल किया हुआ। सानिया मिर्जा ने अपने हाथ का बीमा करवाया हुआ है।उनका कहना है कि आज उनकी पहचान उनके बेहतरीन खेल के बदौलत बनी है, इसी वजह से उन्हें अपने हाथों में टेनिस रैकेट पकड़ना बेहद पसंद है।

 

7. सनी देओल

 

 

सनी देओल का नाम सुनते ही आपको लगेगा कि उन्होंने अपने ढ़ाई किलो के हाथ का बीमा करवाया होगा, लेकिन आप गलत है जनाब! सन्नी की दमदार आवाज को आप कैसे भूल सकते हैं। सनी ने भी अमिताभ की तरह अपनी आवाज का बीमा करवाया हुआ है।…Next

 

Read More:

24 साल बाद कमबैक करेंगी ‘सीता’ बेहद खास होगा किरदार

‘संजू’ की मां बनने के बाद पत्नी का किरदार निभाएंगी मनीषा, इस फिल्म में दिखेंगे साथ

‘रॉयल फैमली’ से नाता रखती हैं बॉलीवुड की ये 7 एक्ट्रेस

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh