Menu
blogid : 319 postid : 1397365

नए साल पर शाहरुख खान से 35 हजार फैंस ने कुछ ऐसा सवाल पूछा कि ट्रेंड होने लगा

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के दुनियाभर में फैंस करोड़ों फैंस है जो उन्‍हें पर्दे पर देखना चाहते हैं। लेकिन, साल 2019 में उनकी कोई फिल्‍म रिलीज नहीं होने से खफा करीब 35 हजार फैंस ने उनसे नए साल के मौके पर सवाल पूछना शुरू कर दिया है कि वह अब कब पर्दे पर नजर आएंगे और उनकी अगली फिल्‍म कौन सी होगी। देखते ही देखते फैंस का यह सवाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan1 Jan, 2020

 

 

 

 

2019 में नहीं आई कोई फिल्‍म
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पिछले साल हर बार की तरह टॉप न्‍यूजमेकर्स की लिस्‍ट में शुमार रहे। लेकिन, उनकी कोई भी फिल्‍म 2019 में रिलीज नहीं हुई। वह डेविड लैटरमैन के शो माई नेक्‍स्‍ट गेस्‍ट नीड्स नो इंट्रोडक्‍शन, रेड चिलीज समेत कई वजहों से चर्चा में बने रहे।

 

 

 

 

 

 

डरे फैंस ने सवाल पूछा
अब शाहरुख के फैंस को डर सता रहा है कि कहीं इस साल यानी 2020 में भी शाहरुख फिल्‍मों से दूर तो नहीं रहने वाले हैं। इसलिए अब फैंस ने उनसे सवाल करना शुरू कर दिया। फैंस पूछ रहे हैं कि वह अपनी नई पिक्‍चर अनाउंस करें। यह सवाल साल के पहले दिन यानी एक जनवरी को सोशल मीडिया पर ट्रेंट कर रहा है।

 

 

 

 

 

रिटायरमेंट से घबराए फैंस
शाहरुख खान के कुछ फैंस को डर है कि वह बॉलीवुड में सिर्फ निर्माता की भूमिका में रहने वाले हैं और वह अभिनेता के तौर पर शायद नहीं दिखेंगे। इस डर की वजह से फैंस ने ट्विटर पर सवाल सवाल किया है। कुछ फैंस को लगता है कि उनकी पिछली फिल्‍म जीरो तमाम प्रयासों के बावजूद फ्लॉप हो गई थी। इस वजह से वह पर्दे से दूर बनाए हैं।

 

 

 

 

ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा सवाल
ट्विटर पर 35 हजार से भी ज्‍यादा फैंस ने शाहरुख से सवाल करते हुए लिखा कि SRK ANNOUNCE YOUR NEXT. इसके साथ ही फैंस ने पोस्‍ट लिखते हुए उनसे गुजारिश की है कि वह जल्‍द ही अपनी नई फिल्‍म की घोषणा कर दें। शाहरुख की फिल्‍मों के पोस्‍टर और उनकी तस्‍वीरों को फैंस सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं।…NEXT

 

 

 

Read More:

सलमान खान ने जूठे बर्तन धोये और गंदा टॉयलेट साफ किया तो कलाकार शर्म से जोड़ने लगे हाथ

छपाक मूवी में दीपिका पादुकोण का जला चेहरा देख रो उठे लोग

450 से ज्‍यादा फिल्‍मों में बोल्‍ड डांस कर मशहूर हुईं सिल्‍क स्मिता के इन गानों को जरूर सुनिए

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh