Menu
blogid : 319 postid : 1391522

प्रियंका की शादी पर शाहरुख का जवाब, ‘मैं भी कर रहा हूं शादी, भेजूंगा कार्ड’

बॉलीवुड के किंग खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें कभी बॉलीवुड गलियारों में चर्चा का विषय थीं। लेकिन अब ये दोनों ही स्टार एक दूसरे से दूरी ही बनाकर रहते हैं। लेकिन इन दिनों प्रियंका की अमेरिकन सिंगर निक जोनस से सगाई चर्चा का विषय बनी हुई। ऐसे में शाहरुख खान से एक रिपोर्टर ने प्रियंका-निक की शादी पर सवाल पूछा। जिसके बाद रिएक्शन में आया किंग खान का जवाब सुनने लायक था।

Shilpi Singh
Shilpi Singh2 Aug, 2018

 

 

 

शाहरुख और प्रियंका की जोड़ी डॉन में दिखी थी साथ

 

 

बता दें, फिल्मी पर्दे पर शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी 2011 में आई फिल्म डॉन में दिखी थी। इससे बाद से उन्होंने साथ में काम नहीं किया है। डॉन-3 के लिए दोनों को साथ लाने की चर्चा भी थी, लेकिन खबर है कि शायद किसी और एक्ट्रेस को मौका मिले।

 

शाहरुख-प्रियंका के अफेयर की खबरें थी

 

 

वैसे बॉलीवुड गलियारों में शाहरुख-प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें किसी से छिपी नहीं हैं। कहा जाता है कि दोनों साथ में कई बार देखे गए थे, किंग खान की पत्नी गौरी को उनके अफेयर की खबरें पता चली और इसके बाद से ये दोनों स्टार अलग अलग रास्तों पर तले गए।

 

मैं भी कर रहा हूं शादी- शाहरुख

 

 

शाहरुख खान से पूछा गया कि बॉलीवुड में कई एक्टर और एक्ट्रेसेस की शादी हो रही है आप क्या कहेंगे? रिपोर्टर का सवाल खत्म होता उससे पहले ही शाहरुख खान ने कहा, ‘मैं भी शादी करने जा रहा हूं। जल्द ही आप सभी को कार्ड भेज दूंगा। मेरा कार्ड रिसेप्शन पर आएगा और हां मेहंदी में जरूर आना।’

 

प्रियंका-निक की शादी पर कंगना का बयान

 

 

 वैसे बता दें कि प्रियंका निक की सगाई पर कंगना ने भी अपना बयान दिया है। कंगना ने इस इवेंट के दौरान प्रियंका निक की सगाई को कंफर्म करते हुए कहा था, ‘मैंने प्रियंका से दूसरे दिन बात की थी और उन्हें बधाई दी थी। वो काफी एक्साइटेड और खुश लग रही थीं’। कंगना ने आगे कहा, ‘प्रियंका एक बेहद खूबसूरत इंसान हैं और वो दुनिया की सारी खुशियां डिजर्व करती हैं। प्रियंका बहुत प्यारी हैं और मेरी करीबी दोस्त हैं। मुझे बहुत खुशी होती है जब किसी की सगाई या शादी होती है’।…Next

 

Read More:

सलमान खान से 9 साल बड़ा है ये एक्टर, अब करेगा पिता का रोल

एक फिल्म से चर्चा में आई थी मंदाकिनी, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद से थे रिश्ते

टाइगर श्रॉफ ने खरीदा 8 बेडरूम का लग्जरी फ्लैट, जॉन के भाई सजाएंगे घर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh