Menu
blogid : 319 postid : 1394440

फरहान अख्तर के जन्मदिन पर ऐसे पहुंची गर्लफ्रेंड शिबानी, गुपचुप तरीके से हो गई है सगाई!

बॉलीवुड अभिनेता, प्रोड्यूसर और जाने माने गायक फरहान अख्तर ने कल अपना 45 वां जन्मदिन मनाया। बीते कई दिनों से फरहान अपनी लवलाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है। बता दें कि इन दिनों फरहान का नाम जानी मानी गायिका शिबानी डांडेकर के साथ जुड़ रहा है। खबरें हैं कि शिवानी और फरहान ने गुपचुप तरीके से सगाई भी कर ली है और इसी साल अप्रैल के महीने में दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले है। ऐसे में अपने लवर के जन्मदिन पर शिबानी इस खास अंदाज में उनके घर पहुंची।

Shilpi Singh
Shilpi Singh10 Jan, 2019

 

 

 

सफेद रंग की ड्रेस में फरहान के पास पहुंची शिबानी

 

 

फरहान अख्तर ने कल धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया। फरहान के जन्मदिन पर अगर किसी ने ध्यान खींचा तो वो थीं फरहान की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर। सफेद रंग की ड्रेस में शिबानी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इससे पहले फरहान और शिबानी को हाल ही में रितेश सिधवानी की क्रिसमस पार्टी में भी साथ देखा गया था।

 

शिबानी दांडेकर ने ऐसे दी फरहान को बधाई

 

View this post on Instagram

Because he has the coolest tattoo in the world 🐬 and because it’s his bday! Happy birthday my sweet grumps ❤️ love you loads @faroutakhtar 😘 🥂🎂🥳

Shibani Dandekar (@shibanidandekar) on

 

बॉलीवुड में जहां एक ओर शादियों का मौसम चल रहा है। वहीं फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड भी अपने प्यार को सबके सामने पेश कर रहे हैं। जहां आज फरहान अख्तर के जन्मदिन पर उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने फरहान और अपनी  बेहद हॉट तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है, इसके साथ ही फरहान अख्तर को बहुत ही खास तरह से जन्मदिन की बधाई भी दी है।

 

फरहान के पास है सबसे कूल टैटू

 

View this post on Instagram

✨ @faroutakhtar ✨

Shibani Dandekar (@shibanidandekar) on

 

शिबानी ने फरहान के जन्मदिन पर अपने इंस्टाग्राम पर फरहान के साथ अपनी एक बहुत बोल्ड तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘क्योंकि इनके पास सबसे कूल टेटू है और क्योंकि आज इनका जन्मदिन है। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, लव यू लोड्स’। शिबानी की इन बातों को पढ़कर ये साफ हो गया है कि ये जोड़ी एक दूसरे के कितने करीब है। शिबानी द्वारा पोस्ट की हुई इस तस्वीर में यह जोड़ी एक साथ बहुत ही खूबसूरत लग रही है। वहीं शिबानी के इस पोस्ट पर फरहान अख्तर ने भी कमेंट किया और लिखा ‘लव यू शिबानी’ और दिल का इमोजी बना दिया।

 

जल्द कर लेंगे दोनों शादी

 

View this post on Instagram

oh Hi @faroutakhtar 🙋🏾‍♀️ #bumped

Shibani Dandekar (@shibanidandekar) on

 

इन दोनों स्टार के पोस्ट से एक बात तो साफ हो गई है कि अब ये जोड़ी एक साथ है और इनकी शादी की खबरें भी बहुत जल्द सबके सामने आ सकती हैं। वहीं शिबानी फरहान के परिवार के बहुत ही करीब हैं। जहां वो उनके बच्चों के साथ भी खूब समय बिताती हैं। जिस वजह से फरहान अब जल्द से जल्द उनसे शादी करना चाहते हैं।…Next

 

Read More:

तो क्या 2019 में वरुण धवन बनेंगे दूल्हा, बचपन के प्यार नताशा दलाल से करेंगे शादी

9 साल तक जॉन के साथ लिव में रही थीं बिपाशा, 108 करोड़ रुपए की हैं मालकिन

बिग बॉस से बाहर आने के बाद दीपक ठाकुर को मिले ऑफर, जल्द गाएंगे गाना

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh