Menu
blogid : 319 postid : 1397865

सुशांत सिंह राजपूत को नहीं भुला पा रहीं श्रद्धा कपूर, ऑटोग्राफ वाली बुक और तस्वीर को घर में सजाकर लिखा भावुक संदेश

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan18 Jun, 2020

बॉलीवुड के युवा अभिनेता सुशांत राजपूत की आत्महत्या को तीन दिन से ज्यादा हो चुके हैं। लेकिन इस दर्दनाक घटना को उनके कोस्टार्स भुला नहीं पा रहे हैं। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी अपने कोस्टार की अचानक मौत से बेहद दुखी हैं। उन्होंने सुशांत की याद में एक तस्वीर और उनकी ऑटोग्राफ वाली बुक को घर में सजा रखा है।

 

 

 

 

फिल्म छिछोरे में दोनों ने साथ काम किया
श्रद्धा कपूर और सुशांत सिंह राजपूत ने 2019 में रिलीज हुई फिल्म छिछोरे में लीड रोल निभाए थे। फिल्म को जबरदस्त सराहना हासिल हुई थी और बॉक्स आफिस पर भी फिल्म ने कमाल दिखाया था। सुशांत ने 14 जून रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। युवा और प्रतिभाशाली अभिनेता की मौत से उनके प्रशंसक शोक से उबर नहीं पा रहे हैं।

 

 

 

 

श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर लिखा भावुक संदेश
श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखे भावुक संदेश में सुशांत को याद करते हुए उन्हें जीनियस बताया। श्रद्धा ने लिखा कि जो भी हुआ है उसे स्वीकार करना बहुत मुश्किल है। प्रिय सुशांत। तुम मानवता से भरे हुए और जीवन के प्रति जिज्ञासु थे। ​तुम्हें हर चीज में हर जगह खूबसूरती देखते रहे हो।

 

 

 

 

 

 

 

 

सुशांत की यादों को शेयर किया
उन्होंने लिखा कि वह सेट पर सुशांत के आने और उसके सा​थ होने वाली बातचीत को याद करती हैं। शानदार कोएक्टर होने के साथ ही वह काम में अपना दिल और आत्मा लगा देते थे। सुशांत एक जीनियस की तरह बड़ी आसानी से चीजें याद कर लेता था। वह एक सच्चा और प्रिय इंसान था। श्रद्धा ने आगे लिखा कि मैं तुम्हें मिस करूंगी, प्रिय सुशांत, चमकते रहो।

 

 

 

 

सुशांत के साथ तस्वीर और आटोग्राफ वाली बुक शेयर की
श्रद्धा कपूर ने अपनी भावुक पोस्ट में सुशांत के साथ हुई बातचीत और यादों को शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म छिछोरे के एक सीन की तस्वीर को फ्रेम करके सजाया हुआ है। इस तस्वीर में श्रद्धा और सुशांत हंसते हुए बातचीत करते दिख रहे हैं। इसके अलावा श्रद्धा ने गिफ्ट में मिली सुशांत के ऑटोग्राफ वाली बुक द सीक्रेट ​प्रिंसिपल आफ जीनियस को भी शेयर किया है। इसमें सुशांत ने श्रद्धा के लिए खास मैसेज भी लिखा है।…NEXT

 

 

 

Read More:

बाहुबली की शिवगामी देवी ने इसलिए छोड़ा था बॉलीवुड, 22 साल बाद खोला राज

फ्लॉप फिल्म को दोबारा बनाकर हिट करा लेते थे राजकपूर

डिंपल कपाड़िया ने बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार से की थी शादी पर नहीं चला रिश्ता

मरने से पहले इतने अवॉर्ड छोड़ गए इरफान खान

बॉलीवुड पर कोरोना वायरस का साया, इन फिल्‍मों की रिलीज रुकी और शूटिंग रद

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh