Menu
blogid : 319 postid : 1394206

सिंबा बड़े पर्दे पर हुई रिलीज, जानें कैसी है रणवीर और रोहित की पिछली 3 फिल्मों की कमाई

रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिम्बा शुक्रवार को रिलीज हो गई। ये तेलुगु फिल्म टेम्पर की ऑफिशियल रीमेक है, रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह पहली बार किसी फिल्म में साथ आए हैं। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्‍म सिंबा में पहली बार वर्दी पहनकर नजर आने वाले हैं। दोनों की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड देखा जाए तो इनकी पिछली ज्यादातर फिल्मों ने 100 करोड़ से ऊपर की कमाई की है। यह सिंबा के बारे में कहा जा रहा है कि ये फिल्म शुरुआती 3-4 दिन में ही 100 करोड़ रुपए की कमाई कर लेगी। ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर कैसा रहा है दोनों का रिकॉर्ड पर्दे पर और क्या होगा सिंबा का।

Shilpi Singh
Shilpi Singh28 Dec, 2018

 

 

 

रणवीर सिंहकी पिछली 3 फिल्में

 

 

रणवीर की इस साल की सबसे बड़े फिल्म पद्मावत थी, जिसके लिए उन्हें हाल ही में एक अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। रणवीर ने इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए 2018 के शुरू में आई इस फिल्म ने तमाम विवादों के बावजूद 300.26 करोड़ रुपए कमाए थे। पद्मावत से पहले रणवीर की बेफिक्रे आई थी साल 2016 में जिसने 60 करोड़ रुपए की कुल कमाई की थी, जबकि फिल्म यशराज के मशहूर निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने लिखी थी।2015 में रणवीर की फिल्म बाजीराव मस्तानी ने एक 184 करोड़ की कमाई की थी, इस फिल्म में रणवीर एक बार फिर से दीपिका के साथ नजर आए थे।

 

रोहित शेट्टी की पिछली 3 फिल्में

 

 

सिंबा फिल्म के निर्देशत रोहित शेट्टी के लिए पिछला साल बेहद सानदार रहा था, रोहित की फिल्म गोलमाल अगेन ने 205.72 करोड़ रुपए कमाए थे। बता दें रोहित की गोलमान की सीरिज में गोलमाल अगेन ने सबसे ज्यादा कमाई की थी। वहीं, साल 2015 में आई शाहरुख और काजोल की दिलवाले ने 148 करोड़ रुपए की कमाई की थी। साल 2014 में अजयदेवगन की सिंघम रिटर्न्स ने 141 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

 

सिंबा कमा सकती है इतना

 

 

एक्सपर्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन 25 करोड़ रुपए कमा सकती है, दूसरे दिन का कारोबार 20 से 25 करोड़ रह सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म 3-4 दिन में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। बॉलीवुड हंगामा ने वीकेंड में फिल्म के 75 से 80 करोड़ तक की कमाई का अनुमान लगाया है।आक्रामक प्रचार, एडवांस बुकिंग से कलेक्शन में इजाफा स्वाभाविक है। इसे करीब 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म यूएई में रिलीज हो गई है और वहां के क्रिटिक्स ने फिल्म में रणवीर का किरदार दमदार बताया है।

 

सारा की होगी दूसरी फिल्म

 

 

सारा की दूसरी फिल्‍म है, इससे पहले सारा सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्‍म केदारनाथ में नजर आई थीं। रणवीर सिंह और सारा अली खान की इस फिल्‍म की अच्‍छी कमाई की उम्‍मीद की जा रही है। फिल्म में रणवीर सिंह संग्राम भालेराव के रूप में नजर आएंगे वहीं सारा उनकी गर्लफ्रेंड की भूमिका में नजर आएंगी। रणवीर सिंह और सारा अली खान के अलावा सोनू सूद, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, वृजेश हिरजी, आशुतोष राणा, अजय देवगन, सिद्धार्थ जाधव, अरशद वारसी नजर आएंगे। ट्रेड पंडितों की मानें तो 21 दिसंबर को रिलीज हुई अभिनेता शाहरुख खान की फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कोई खास करिश्‍मा नहीं कर पाई, इसका फायदा सिंबा को मिलेगा। युवा वर्ग एक्‍शन फिल्‍मों को देखता है और ऐसे में लंबे समय से एक्‍शन फिल्‍म का इंतजार सिंबा खत्‍म करेगी।...Next

 

Read More:

कभी चॉकलेटी हीरो जैसे दिखते थे बाहुबली के ‘भल्लालदेव’, एक आंख से नहीं देख पाते हैं राणा दग्गुबाती

दीपिका और प्रियंका ही नहीं, इन सेलिब्रिटीज ने भी दो तरीकों से रचाई है अपनी शादी

ईशा अंबानी और कपिल शर्मा समेत इन 5 सितारों ने भी 2 दिनों में रचाई शादी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh