Menu
blogid : 319 postid : 1393174

अभिजीत भट्टाचार्य को आरडी बर्मन ने दिया था पहला ब्रेक, शाहरुख खान के गानों की थे आवाज

शाहरूख खान की ज्यादातर गाने हमारी सांग लिस्ट में शुमार है। सुनो न, सुनो न, सुन लो न… हो या मैं कोई ऐसा गीत गाऊं, शाहरूख के ये गाने जादुई प्रभाव डालते हैं। लेकिन यदि ये गाने आपको पागल करते हैं तो आप शाहरूख के साथ साथ एक ऐसी आवाज के फैन हैं, जिन्होंने सालों तक बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादु चलाया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य की जो आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।

Shilpi Singh
Shilpi Singh30 Oct, 2018

 

 

 

कानपुर में पले बढ़े हैं अभिजीत भट्टाचार्य

 

 

अभिजीत भट्टाचार्य का जन्म मुंबई के एक बंगाली परिवार में 30 अक्टूबर 1958 को हुआ था, वह चार भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। अभिजीत की पैदाइश मुंबई की लेकिन परवरिश कानपुर की है।  भिजीत ने कानपुर के मशहूर रामकृष्ण मिशन स्कूल से हाईस्कूल और बीएनएसडी इंटर कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई की, फिर कानपुर के ही क्राइस्ट चर्च कॉलेज से बीकॉम किया।

 

आरडी बर्मन ने दिया पहला ब्रेक

 

 

बीकॉम की पढ़ाई के चार साल बाद चार्टेड अकाउंटेंसी पढ़ने के लिए अभिजीत कानपुर छोड़कर मुंबई का रुख कर गए। मगर वहां पहुंचकर उन्होंने तय किया, खुद को बैलेंस शीट में नहीं, म्यूजिकल नोट्स के बीच खपाना है। अभिजीत को पहला बिग ब्रेक दिया आरडी बर्मन ने. देव आनंद के बेटे की डेब्यू फिल्म आनंद और आनंद में उन्हें गाने का मौका मिला। वह भी अपने आदर्श किशोर कुमार के साथ।

 

शाहरुख के गानों को दी आवाजें

 

 

90 के दशक में अभिजीत का सिक्का चमका,जल्द ही वह शाहरुख खान के किरदारों के लिए पसंदीदा आवाज बन गए। खास तौर पर फिल्म ‘यस बॉस’ के लिए गाए उनके गाने बहुत हिट साबित हुए। इसी फिल्म के लिए उन्हें इकलौता फिल्मफेयर सिंगिंग अवॉर्ड भी मिला। खास तौर पर फिल्म यस बॉस के लिए गाए उनके गाने कल्ट हिट साबित हुए।

 

रिएलिटी टीवी शो में आए नजर

 

 

सिंगिंग के बाद रिएलिटी टीवी में भी अभिजीत सक्रिय रहे। वह स्टार वॉयस ऑफ इंडिया व एक से बढ़कर एक जैसे कार्यक्रम में बतौर जज शामिल रहे। अभिजीत पाकिस्तानी कलाकारों की भारत आमद के भी खिलाफ थे। भजन सिंगर अनूप जलोटा, जगजीत सिंह, कुमार सानू और जसपिंदर नरूला के साथ मिलकर उन्होंने भारत सरकार को एक चिट्ठी लिखी और पाकिस्तानी कलाकारों के मुल्क में शो बंद करवाने की अरज की।

 

विवादों से रहा नाता

 

 

अपने बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले गायक अभिजीत भट्टाचार्य अक्सर विवादों में रहते हैं। कुछ साल पहले उनपर वर्सोवा स्थित गाला लोखंडवाला दुर्गा पंडाल में एक महिला ने छेड़छाड़ का आरपो लगाय था। वहीं, मीटू कैंपेन के तहत एक फ्लाइट अटेंडेंट ने उन पर पब में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।…Next

 

Read More:

21 साल में अदिति राव हैदरी ने की थी पहली शादी, राजसी परिवार से रखती हैं ताल्लुक

भारती से युविका तक, टीवी एक्ट्रेस जो मनाएंगी अपना पहला करवा चौथ

अनुष्का विराट के लिए तो सोनम आनंद के लिए, पहली बार करवाचौथ का व्रत रखेंगी ये एक्ट्रेस

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh