Menu
blogid : 319 postid : 1397162

बॉलीवुड की वह अभिनेत्री जिसकी मौत के बाद भी रिलीज होती रहीं धड़ाधड़ फिल्‍में, जन्‍मदिन पर जानिए स्मिता पाटिल के अनसुने किस्‍से

बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर कम समय ही में सफलता के शिखर पर पहुंचने वाली स्मिता पाटिल का आज जन्‍मदिन है। स्मिता पाटिल को लगातार हिट फिल्‍में देने के लिए भी बॉलीवुड याद करता है। स्मिता पाटिल की 31 वर्ष की उम्र अचानक मौत होने से उनके फैंस को गहरा धक्‍का लगा। वह इतनी पॉपुलर थीं कि मौत के बाद भी स्मिता पाटिल की 14 फिल्‍में एक के बाद एक रिलीज होती गईं।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan17 Oct, 2019

 

 

न्‍यूज एंकर बनना चाहती थीं बनी अभिनेत्री
बॉलीवुड में आने का कोई इरादा न रखने वाली स्मिता पाटिल राजनीतिक और मजबूत परिवार से आती थीं। उनके पिता शिवाजीराव गिरधर पाटिल महाराष्‍ट्र सरकार में मंत्री थे। 17 अक्‍टूबर 1955 को पुणे में जन्‍मीं स्मिता कलात्‍मक विषयों में रुचि रखती थीं। शुरुआती पढ़ाई के दौरान वह कई बार स्‍टेज परफॉर्मेंस में शामिल हुईं और उन्‍हें प्रोत्‍साहन हासिल हुआ। इसके बाद वह न्‍यूज एंकर बनने का सपना पालने लगीं और दूरदर्शन पर मराठी की न्‍यूज रीडर बन गईं।

 

Image

 

श्‍याम बेनेगल के साथ हिट हो गया करियर
न्‍यूज रीडर के बाद भी स्मिता पाटिल को वह सफलता हासिल नहीं हुई जिसके वह ख्‍वाब देखा करती थीं। इसलिए उन्‍होंने बॉलीवुड में उतरने का फैसला लिया। 1974 में आई सुरेश कुमार शर्मा की फिल्‍म मेरे साथ चल में गीता का किरदार निभाया। इसके बाद वह फिल्‍म सामना और निशांत में नजर आईं। इस फिल्‍म में उनके किरदार रुकुमनी को खूब सराहा गया। स्मिता पाटिल को 1975 में श्‍याम बेनेगल का साथ मिला और वह उनके डायरेक्‍शन में बनी फिल्‍म चरणदास चोर राजकुमार बनीं। इस फिल्‍म से स्मिता बॉलीवुड में स्‍टैब्लिश हो गईं।

 

 

 

भारत सरकार ने डाक टिकट जारी किया
स्मिता पाटिल 1976 में श्‍याम बेनेगल की दुग्‍ध क्रांति पर आधारित फिल्‍म मंथन में किए गए अभिनय से वह सिनेमाजगत में छा गईं। इस फिल्‍म में उनके साथ नसीरुद्दीन शाह और गिरीश कर्नाड ने मुख्‍य भूमिका निभाई। इसके बाद स्मिता की एक बाद एक लगातार दर्जना फिल्‍में हिट हो गईं। आलम यह हो गया कि हर डायरेक्‍टर उन्‍हें अपनी फिल्‍म में लेना चाहता था। स्मिता ने लगातार दर्जनों फिल्‍में हिट देकर बॉलीवुड में तहलका मचा दिया। उन्‍हें दो बार राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार से नवाजा गया। उनकी मौत के बाद भी लोकप्रियता का आलम यह था कि सरकार ने उनके ऊपर 2013 में डाक टिकट जारी किया था। इस बीच वह राजबब्‍बर के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में आ गईं।

 

 

प्रतीक बब्‍बर को जन्‍म देकर चल बसीं
राजबब्‍बर के साथ प्रेम होने पर दोनों ने विवाह कर लिया। कई फिल्‍मों की शूटिंग के बाद स्मिता पाटिल प्रेगनेंट हो गईं। डिलीवरी के वक्‍त स्मिता पाटिल की मौत हो गई। स्मिता पाटिल ने बेटे प्रतीक बब्‍बर को जन्‍म देकर दुनिया को अलविदा कह दिया है। स्मिता पाटिल बॉलीवुड में सिर्फ 10 साल ही काम कर सकीं। अपनी मौत से पहले वह करीब 14 फिल्‍मों की शूटिंग पूरी कर चुकी थीं। जो उनकी मौत के बाद एक के बाद एक लगातार रिलीज हुईं। इन फिल्‍मों में ज्‍यादातर राजेश खन्‍ना, धर्मेंद्र, शत्रुघ्‍न सिन्‍हा, राज बब्‍बर, अमरीश पुरी, कादर खान के साथ की गई फिल्‍में रहीं। इनमें से ज्‍यादातर फिल्‍में हिट साबित हुईं।…Next

 

Read More: कमाई करने में सलमान खान और यशराज बैनर की फिल्‍में सबसे आगे, टॉप 10 की सूची में इन फिल्‍मों की हुई इंट्री

आयुष्‍मान की फिल्‍म की इसलिए बदली जा रही बार बार रिलीज डेट, एक साथ रिलीज हो रही हैं ये 7 धांसू फिल्‍में

टाइगर श्रॉफ की फिल्‍म वॉर ने छप्‍परफाड़ कमाई कर तोड़ डाले रिकॉर्ड, हिंदी सिनेमा के इतिहास में नाम दर्ज

अमिताभ बच्‍चन ने पूछा केबीसी के इतिहास का सबसे कठिन सवाल, कंटेस्‍टेंट को लेनी पड़ीं एक साथ तीन लाइफ लाइन

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh