बॉलीवुड स्टार किड्स आमतौर पर बी-टाउन की ओर ही रुख करते हैं। सितारों के ज्यादातर बच्चे ऐसे हैं, जो अपना कॅरियर फिल्मों में ही बनाना चाहते हैं। ऐसी ही एक स्टार किड हैं सोनाक्षी सिन्हा। एक्टर से पॉलिटीशियन बने शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी की अपनी खुद की पहचान है। वे शत्रुघ्न की बेटी से ज्यादा अपने नाम और काम के लिए जानी-पहचानी जाती हैं। पिता-पुत्री की इस जोड़ी का स्नेह किसी से छिपा नहीं है। कई फोटो में बाप-बेटी का एक-दूसरे के प्रति स्नेह और लगाव साफ नजर आता है। सफलता के मामले में अब सोनाक्षी पिता से कम नहीं हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इतना ही नहीं पिता शत्रुघ्न अपनी बेटी से कर्ज भी लेते हैं। हो सकता है यह जानकर आपको हैरानी हो, लेकिन यह सच है। आइये आपको बताते हैं शत्रुघ्न के पास कितनी संपत्ति है और उन्होंने सोनाक्षी से कितना कर्ज लिया है।
131 करोड़ की संपत्ति
शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से बीजेपी के सांसद हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने 131 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी। इनके पास मुंबई से लेकर पुणे, दिल्ली, गुरुग्राम और पटना तक में 9 फ्लैट व बंगले हैं। मुंबई के जूहू में बना इनका बंगला ‘रामायण’ 57 करोड़ रुपये का है, जिसे इन्होंने 1972 में खरीदा था। तब इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये थी। इस बंगले को रेजिडेंशियल और ऑफिस दोनों तौर पर यूज करते हैं। यहीं वे अपनी पत्नी पूनम और बेटी सोनाक्षी सिन्हा के साथ रहते हैं।
पटना में 1.25 करोड़ का फ्लैट है ऑफिस
इसके अलावा पटना स्थित लव-कुश टॉवर में खरीदा 1.25 करोड़ का फ्लैट भी ये ऑफिस के तौर पर यूज करते हैं। पुणे में एक 5 करोड़ रुपये की कीमत का वेयरहाउस है। शत्रुघ्न ने 1989 में मुंबई के मड आईलैंड में प्रॉपर्टी खरीदी थी, जिसकी कीमत 9.8 करोड़ रुपये है। इनकी पत्नी पूनम ने साल 2004 में पुणे में 15 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी थी। इसके अलावा देहरादून में भी इनकी जमीन है, जिसकी कीमत 60 लाख रुपये है। शत्रुघ्न के पास कई लग्जरी कारें भी हैं।
सोनाक्षी से लिया है 10 करोड़ का लोन
पूनम ने भी बेटे कुश सिन्हा से 66 लाख, लव सिन्हा से 56.25 लाख, पति शत्रुघ्न से 2 करोड़ और बेटी सोनाक्षी से 3.22 लाख रुपये का लोन लिया है…Next
Read More:
कोई 31 तो कोई 27, जब इतनी ज्यादा गेंदें खेलकर जीरो पर आउट हुए ये 5 बल्लेबाज
भंसाली को थप्पड़ से लेकर रिलीज तक, ये है पद्मावत विवाद की पूरी कहानी
बिग बॉस फेम प्रिंस-युविका ने की सगाई, एक-दूसरे को लिखा ये खूबसूरत मैसेज
Read Comments