Menu
blogid : 319 postid : 1390367

18 महीने में तैयार हुआ सोनम कपूर के संगीत का लंहगा, दो साल पहले दिया था ऑर्डर

बॉलीवुड की फेसम और स्टाइलिश एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। आज यानी कि 8 मई को वह अपने करीबी दोस्त आनंद अहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। सोनम उन अभिनेत्रियों में शामिल है। जिन्होंने बेहतरीन फिल्में देने के साथ-साथ अपने स्टाइल से लोगों को आकर्षित किया। सोनम अपनी ड्रेसेस और स्टाइल के लिए जानी जाती है और अब तो उनकी शादी हो रही हैं। जिंदगी के सबसे जरुरी दिन में वह सबसे अलग और उनकी ड्रेस में कुछ अलग न हो। ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। 7 मई को सोनम की संगीत सेरेमनी हुई। अपने इस वेडिंग फंक्शन में उन्होंने जो ड्रेस पहनी वह खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद खास है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh8 May, 2018

 

 

 

गोल्डन और वॉइट कलर का संगीत में सोनम का लहंगा 

 

 

अपनी संगीत सेरेमनी के दौरान सोनम ने जो लहंगा पहना था वो गोल्डन और वॉइट कलर का था। सोनम ने लहंगे के साथ कुंदन ज्वैलरी पहनी थी, साथ में मांगटीका और कड़ा का मैचअप किया था, जो उनके लहंगे के कलर से बिल्कुल मेल खा रहा था। आनंद भी संगीत के लिए गोल्डन कुर्ते में तैयार हुए थे और दोंनो की जोड़ी कमाल की लग रही थी।

 

डिजाइनर संदीप खोसला और अबू जानी ने डिजाइन किया सोनम का लहंगा

 

 

सोनम ने अपनी संगीत सेरेमनी में आइवरी कलर के साथ गोल्डन के कॉम्बिनेशन वाले लहंगे में पहना था जिसमें किसी परी से कम नहीं लग रही थीं।  सोनम ने फैशन डिजाइनर संदीप खोसला और अबू जानी का लहंगा पहना था ये दोनों ही डिजाइनर सोनम के करीब दोस्त भी माने जाते हैं।

 

लहंगे को तैयार करने में 18 महीने का समय लगा

 

 

सोनम के इस खूबसूरत लहंगे को फैशन डिजाइनर संदीप खोसला और अबू जानी ने तैयार किया था।डिजाइनर अबुजानी और संदीप खोसला ने सोनम की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके ये बताया कि इस लहंगे को तैयार करने में 18 महीने का समय लगा। सोनम के होने वाले पति आनंद अहूजा का किचनकारी वाले कुर्ते को अबु जानी-संदीप खोसला ने ही डिजायन किया था जिसमें वो खुब जंच रहे थे।

 

दो साल पहले दिया था लहंगे का ऑर्डर

 

 

इस लहंगे में चिकनकारी के साथ मिरर वर्क किया गया था, लहंगे के काम के बारे में डिजाइनर ने बताया कि सोनम हमारी फेवरेट है। उनकी जिंदगी के इस खास मौके पर स्पेशल लहंगा तैयार करवाया गया, इसका ऑर्डर सोनम ने हमें दो साल पहले दिया था।

 

रविवार को लगी थी मेहंदी

 

 

आपको बता दें कि रविवार को ही सोनम को मेहंदी लग गई थी, यह कार्यक्रम उनके घर पर ही रखा गया था। रविवार की मेहंदी सेरेमनी में सोनम ने पीच कलर का लहंगा पहना था, उनके होने वाले पति आनंद आहूजा भी पीच कलर के बंदगला करोट में नजर आए थे।

 

आज सोनम बनेंगी दुल्हनियां

 

 

8 मई को यानि का आज सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी सोनम की आंटी कविता सिंह के बंगले पर सुबह 11 से 12.30 बजे तक होगी, शाम को करीबियों और दोस्तों के लिए पार्टी दी जाएगी जो मुंबई के पांच सितारा होटल में होगा इसमें बीलवुड समेत कई सितारे हिस्सा लेंगे।Next

 

 

Read more:

‘वेज नॉन वेज’ शू स्टोर के मालिक हैं सोनम के पति आनंद, बास्केटबॉल गेम के हैं शौकिन

इस एक्ट्रेस की बहन के साथ बिंदू दारा सिंह ने लिए थे सात फेरे, फिक्सिंग के लग चुके हैं आरोप

कभी टीवी पर इन 5 एक्ट्रेस के होते थे चर्चे, अब छोटे पर्दे से हुईं गायब

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh