Menu
blogid : 319 postid : 1395714

लगातार सुपरहिट फिल्मों का रिकॉर्ड है साउथ के सुपरस्टार अलु अर्जुन के नाम, दिलचस्प है लवस्टोरी

अलु अर्जुन एक ऐसे सितारे जिनके चाहने वाले दक्षिण भारत में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में है, अगर आपको साउथ की फिल्मों को देखना अच्छा लगता है तो आपने अलु अर्जुन की फिल्में भी देखी होगी।  अलु अपनी फिल्मों के लिए जितने मशहूर हैं उतनी ही चर्चा उनके लग्जरी लाइफस्टाइल की भी होती है।  आइए, आज उनके जन्मदिन पर देखते हैं उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal8 Apr, 2019

 

 

बाल कलाकार के रूप में काम किया

 

 

अर्जुन ने फिल्म विजेता में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया था। अर्जुन ने लालकृष्ण राघवेंद्र राव की गंगोत्री (2003) से अभिनेता के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की। उनकी पहली प्रमुख भूमिका 2004 में आई सुपर हिट फिल्म आर्या में रही।

 

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीत चुके हैं

 

 

अर्जुन अपने चाचा चिरंजीवी की फिल्म शंकर दादा में गेस्ट रोल में नजर आए थे। अल्लू अर्जुन को 2008 में आई फिल्म परूगु ने उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी दिलाया था। फिर ‘केबल राजू’ के लिए भी उन्हें दूसरा फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। 2011 में वह फिल्म बद्रीनाथ में भी नजर आए। जिसने कमाई के रिकॉर्ड तोड़ डाले।

 

स्नेहा रेड्डी से की है शादी

 

 

युवाओं के बीच अर्जुन काफी प्रसिद्ध हैं, उनकी रेस गुर्रम, रूद्रमांदेवी और 2015 में आई सत्यामुर्ती भी काफी जबरदस्त फिल्में थी। उनकी पत्नी का नाम स्नेहा रेड्डी है। 6 मार्च 2011 को उन्होंने स्नेहा से शादी की थी। जिसके बाद 5 अप्रैल 2014 को उनके घर बेटे अयान ने जन्म लिया और साल 2016 मे उन्हें एक बेटी भी हुई है।

 

100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा कीमत का है घर

 

alu house

 

अलु ने अपना आशियाना खरीदा है जिसे देखकर आप भी उसके कायल हो जाएंगे। अलु अर्जुन ने बहुत कम समय में नाम कमाया है। उनके एक्टिंग और स्टाइल के लोग दीवाने हैं। कम ही लोग जानते होंगे कि अलु का हैदराबाद में घर है, जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।

 

फोर्ब्स की लिस्ट में बना चुके हैं जगह

 

Allu Arjun New House

 

अलु फोर्ब्स इंडिया के टॉप 100 सेलिब्रिटीज में अपनी जगह बना चुके हैं, 2015 में टॉप 50 में शामिल थे। कम ही लोग जानते होंगे कि अलु चिरंजीवी के रिश्तेदार हैं। अलु और उनकी पत्नी की पंसद को ध्यान में रखते हुए ये घर डिजाइन करवाया गया था।…Next

 

Read More :

कभी आर्दश बहू के तौर पर स्मृति ईरानी ने बनाई थी अपनी पहचान, आज है लोकप्रिय नेता

बंगाली फिल्म से रानी मुखर्जी ने किया था डेब्यू, अभिषेक बच्चन के साथ था अफेयर

90 के दशक का मशहूर गाना ‘घर से निकलते ही’ फेम मयूरी कांगो गूगल में करती हैं जॉब

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh