Menu
blogid : 319 postid : 1389434

सलमान से आलिया तक, माता-पिता से ज्यादा मशहूर हुए ये सितारे

बॉलीवुड के सितारों ने पूरी दुनिया के लोगों के दिलों में अपने काम से जगह बनायी है। फिर चाहे वह 80 के दशक के सितारे हों या फिर आज के दौर के। बहुत से सितारे ऐसे भी हैं जो अपने माता-पिता को देखकर इस इंडस्ट्री में आये हैं और अपने काम के कारण अपने माता-पिता से अधिक लोकप्रिय हो गए हैं। वैसे ऐसा नहीं है कि ये मुकाम हर सितारे ने हासिल किया है, सोनम कपूर और अभिषेक बच्चन जैसे स्टार भी हैं जिन्होंने अपनी पहचान तो बनाई लकिन वो सफलता अभी उनसे दूर है जो उनके माता पिता ने हासिल की है।

 

 

 

 

1. सलमान खान

 

 

सलमान के पिता सलीम खान एक जमाने में फिल्मों की स्क्रिप्ट राइटिंग करते थे। सलीम साहब उस दौर के जाने माने स्क्रिप्ट राइट थे और उन्होंने कई सारी फिल्मों में यादगार डॉयलॉग भी दिए हैं। सलीम के बेटे सलमान खान की आज दुनिया दिवानी है, लेकिन एक दौर वो भी था जब लोग सलमान को सलीम का बेटा कहा करते थे, लेकिन आज हर कोई उन्हें सलमान के पिता के तौर पर जानता है।

 

2. करिश्मा व करीना

 

 

करीना और करिश्मा दोनों के ही माता-पिता बॉलीवुड की दुनिया से आते हैं, जहां उनकी मां बबीता एक दौर में सफल अभीनेत्री थी वहीं उनके पिता रणधीर ने भी अपना नाम बनाया था। लेकिन करिना और करिश्मा दोनों ने ही बबीता और रणधीर से कहीं अधिक नाम कमाया है।

 

3. आलिया भट्ट

 

 

आलिया भट्ट इस दौर की सफल अभीनेत्री के तौर पर देखी जा रही हैं, आलिया ने अबतक हर फिल्म में अपने काम का लोहा मनवाया है। इसके साथ ही वो कई बार सर्वश्रेष्ठ अभीनेत्री का खिताब भी जीत चुकी हैं। आलिया मशहूर डॉयरेक्टर महेश भट्ट की सबसे छोटी बेटी हैं, लेकिन आलिया की पहचान अब उनके पिता के नाम पर नहीं होती है। आलिया अपनी सौलेती बहन पूजा भट्ट से भी कई गुना आगे निकल चुकी हैं।

 

4. अजय देवगन

 

 

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन सालों से पर्दे पर राज कर रहे हैं। अजय ने अबतक कई सारी फिल्मों में स्टंट सीन किए हैं और यही उनकी पहचान हैं। अजय के पिता वीरू देवगन एक जमाने में स्टंटमैन और एक्शन सीन के कोरियोग्राफर थे, लेकिन बेटे ने वो सफलता हासिल की जो हर किसी का सपना होता है।

 

5. शाहिद कपूर

 

 

शाहिद कपूर भी फिल्मी परिवार से आते हैं, उनकी पिता पंकज कपूर शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। पंकज भले ही एक अच्छे अभीनेता हों, लेकिन वो कभी उतने लोकप्रिय नहीं हो पाए जितने शाहिद हैं। शाहिद कई बार सर्वश्रेष्ठ अभीनेता का खिताब जीत चुके हैं साथ ही उनके चाहनेवालों की कोई कमी नहीं है।

 

6. ऋतिक रोशन

 

 

बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक को ग्रीक गॉड के नाम से भी जाना जाता है। दुनिया उऩके लुक्स,बॉडी और उनके काम की दिवानी है। ऋतिक ने अपने पिता की तरह ही बॉलीवुड को चुना लेकिन वो उनसे कहीं ज्यादा सफल रहे। ऋतिक के पिता राकेश ने भल ही अपनी पहचान बनाई हो लेकिन ऋतिक का मुकाम उनसे कहीं ज्यादा है।…Next

 

 

Read More:

इमरान हाशमी के साथ फिल्म करके हुई थीं मशहूर, अब दिखती हैं ऐसी

बॉलीवुड की लाइमलाइट से दूर रहने वाले 5 स्टार किड्स, जिन्‍हें शायद ही जानते हों आप

12वीं फेल होने के बाद घर से भाग गई थीं कंगना, कॉफी पीते हुए मिली थी पहली फिल्म

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh