Menu
blogid : 319 postid : 1395136

जानें कौन हैं वो 2 रैपर्स, जिनकी जिंदगी की कहानी है रणवीर सिंह की फिल्म ‘गली बॉय’

फिल्म के बारे में निर्देशक ज़ोया अख्तर कह चुकी हैं कि ये किसी रैपर की ज़िंदगी पर बनी बॉयोपिक नहीं है। लेकिन ये फिल्म भारतीय Youtube दर्शकों के बीच खासे लोकप्रिय रैपर डिवाइन (Divine) और नेज़ी (Naezy) की ज़िंदगी से प्रेरित है। बता दें कि, फिल्म ‘गली बॉय’ में रणवीर सिंह स्लम में रहने वाले एक लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जो रैपिंग को लेकर पैशनेट है। वह मशहूर रैपर बनने का सपना देखता है। इस सब के बीच उसकी जिंदगी में कई मोड़ आते हैं जो उसकी मुश्किलें बढ़ाते हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और कल्कि कोचलीन भी हैं। फिल्म को ‘बर्लिन फिल्म फेस्टिवल’ में भी दिखाया जा चुका है। ऐसे में चलिए मिलते हैं, उन रैपर से जिन्होंने इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh21 Feb, 2019

 

 

 

डिवाइन और नेज़ी से प्रेरित हैं रणवीर का किरदार

 

View this post on Instagram

Interview with @anupama.chopra coming soon.

D I V I N E (GULLYGANG) (@vivianakadivine) on

 

डिवाइन और नेज़ी के किरदार से प्रेरित किरदार रणवीर सिंह का है औऱ आलिया भट्ट उनकी गर्लफ्रेंड के किरदार में नज़र आ रही हैं। बतौर कलाकार रणवीर और आलिया की ये पहली फिल्म है हालांकि वो इससे पहले एक ट्रैवल पोर्टल के कई विज्ञापनों में नज़र आ चुके हैं। इस फिल्म में दोनों के काम को बेहद सराहा जा रहा है और फिल्म 80 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।

 

 ‘मेरी गली में गाकर मचाई थी धूम

 

View this post on Instagram

@naezythebaa Mein aur aafat saath scene mein koi kami nahi ☠️⚔️💯🔥🗡💀♥️🤒

D I V I N E (GULLYGANG) (@vivianakadivine) on

 

रैपर डिवाइन अंडरग्राउंड रैप सर्किट की दुनिया के बाहुबली हैं और 28 साल का ये लड़का मुंबई में पहले अंग्रेज़ी और फिर हिंदी में रैप गाने गाता था। साल 2011 में डिवाइन को लोकप्रियता मिली उनके गाने ‘ये है मेरा बॉम्बे’ से, इस गाने ने डिवाइन को काफी चर्चा दिलवाई। साल 2014 में उन्होंने अपने साथी नेज़ी के साथ ‘मेरी गली में’ गाकर धूम मचा दी थी। इस रैप सॉन्ग को सुनने के बाद ही ज़ोया की इस फिल्म का आइडिया सामने आया था।

 

डिवाइन से ली है रणवीर ने ट्रेनिंग

 

View this post on Instagram

Aasmaan ko chukaar niklenge tere saamne @ranveersingh @dubsharma #GullyGang

D I V I N E (GULLYGANG) (@vivianakadivine) on

 

‘असली हिप हॉप’ में जबरदस्त रैपिंग पर रणवीर सिंह को लोगों से तारीफें मिल रही हैं। अपने रैपर के किरदार के लिए रणवीर ने कितनी मेहनत की है, इसे इस गाने में साफ महसूस किया जा सकता है। उन्हें ट्रेनिंग देने वाले रियल लाइफ रैपर डिवाइन ने भी रणवीर की रैपिंग के अंदाज पर बयान देते हुए उनकी तारीफ की है।

 

किरदार के लिए रणवीर ने जमकर प्रैक्टिस की

 

View this post on Instagram

Kisika haath nahi tha sarpar yahan par aaya khudki mehnat se mein!!! 🎤 🕊 #Gullyboy #GullyGang

D I V I N E (GULLYGANG) (@vivianakadivine) on

 

एक इंटरव्यू में डिवाइन ने बताया कि किरदार के लिए रणवीर ने जमकर प्रैक्टिस की। उन्होंने बताया कि रणवीर की शानदार रैपिंग के लिए वह क्रेडिट नहीं ले सकते हैं क्योंकि यह सब सिर्फ और सिर्फ ऐक्टर की मेहनत का नतीजा है। डिवाइन ने आगे प्रैक्टिस के दौरान की बात शेयर करते हुए बताया कि स्टूडियो में वह बस बैठते थे और रणवीर खुद से ही लगातार रैपिंग की प्रैक्टिस करते रहते थे। इसके बाद दोनों मिलकर किसी गाने पर रैपिंग करते थे, ताकि रणवीर फ्लो पर काम कर सकें। डिवाइन ने कहा कि रणवीर की बढ़िया रैपिंग का क्रेडिट सिर्फ ऐक्टर को ही दिया जाना चाहिए।

 

बीबीसी के Fire In The Booth Series रेडियो प्रोग्राम में जा चुके हैं डिवाइन 

 

View this post on Instagram

Wolfpack 🐺 @vivianakadivine @naezythebaa #gullyboy

Ranveer Singh (@ranveersingh) on

 

डिवाइन (Divine)  का असली नाम है विवियन फर्नांडिस जो मुंबई के स्लम एरिया जेबी नगर में रहते हैं। उनके रैप आम आदमी के बीच इतने फ़ेमस हुए कि साल 2011 में बीबीसी के Fire In The Booth Series रेडियो प्रोग्राम में शामिल होने वाले पहले इंडियन रैपर बने। इससे पहले इनका सोलो रैप जंगली शेर भी यूट्यूब पर हिट हुआ था।

 

नेज़ी 13 साल से कर रहे हैं रैपिंग

 

View this post on Instagram

Wapas Aafat leke aaneka! #Gullyboy @ranveersingh

Naved Shaikh (@naezythebaa) on

नेजी (Naezy)  उर्फ़ नावेद शेख ने 13 साल की उम्र में ही रैपिंग में हाथ आज़माना शुरू कर दिया था और इस काम में नेज़ी को मज़ा आने लगा और उन्होंने तय कर लिया कि वो एक रैपर बनेंगे। नेज़ी ने अपना ख़ुद का रैप ‘आफ़त’ निकाला, इस रैप सॉन्ग को नेज़ी ने अपने आइपैड से शूट किया था। ये यूट्यूब पर हिट रहा और उनके पहले ही गाने को रिकॉर्ड 30 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा।

 

नेजी पर बन चुकी है डॉक्युमेंट्री

 

View this post on Instagram

Guess who’s back? 🦍 @naezythebaa #gullyboy

Ranveer Singh (@ranveersingh) on

 

इस रैप के सफल होने के बाद ही नेजी की सफलता की कहानी ‘बॉम्बे 70’ नाम की एक डॉक्युमेंट्री में दिखाई गई और फिर इनकी किस्मत ने भी साथ दिया और Alternative Culture Promoter कंपनी Only Much Louder ने इनके साथ कॉन्ट्रैक्ट किया। नेजी गली बॉय में मशहूर गीतकार गुलज़ार के साथ मिलकर इसके लिए गीत और डॉयलॉग भी लिखे हैं।…Next

 

Read More:

आशिकी के बाद राहुल रॉय को 60 फिल्मों के ऑफर आए थे एक साथ, इन एक्ट्रेस से जुड़ा था नाम

जल्द टीवी पर गामा पहलवान की कहानी लेकर आएंगे सलमान, सोहेल खान निभाएंगे किरदार

सनी देओल और रवी शास्त्री से थे अमृता सिंह के रिश्ते, तलाक के बाद मांगे थे इतने करोड़

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh