सुनिधि चौहान के लिए एक जनवरी, 2018 दोहरी खुशियां लेकर आया। नए साल पर वे बेबी बॉय की मां बनीं। यह उनका पहला बच्चा है, उन्होंने मुंबई के सूर्या अस्पताल में शाम 5 बजकर 20 मिनट पर बच्चे को जन्म दिया। सुनिधि का निजी जीवन उतार चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने सिर्फ 18 साल की उम्र में पहली शादी कर ली थी, ऐसे में जानिए उनके जीवन के अनछूए पहलू को।
कैसे मिली पहचान
सुनिधि ने अपने कॅरियर की शुरुआत महज चार वर्ष की उम्र में कर दी थी। सुनिधि ने कई सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शोज़ में हिस्सा लिया। लेकिन नन्ही सुनिधि की जिंदगी तब बदली जब टीवी एंकर तब्बसुम ने उनकी गायिकी को देखा, और सुनिधि के माता-पिता को मुंबई आने के लिए कहा। इसके बाद सुनिधि ने मुंबई आकर दूरदर्शन के सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो ‘मेरी आवाज सुनों’ में हिस्सा लिया। सुनिधि ने इस शो को जीतकर लता मंगेशकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया था।
महज 18 साल में ही कर ली शादी
बॉबी सुनिधि से 14 साल बड़े थे, दोनों ने मिलकर पहला नशा एलबम लॉन्च की थी। यहीं से इनकी लव स्टोरी शुरू हुई। सुनिधि के घरवाले इस शादी के खिलाफ थे, लेकिन परिवार को दरकिनार करते हुए उन्होंने शादी कर ली। सुनिधि और बॉबी का रिश्ता महज एक साल ही चल पाया और फिर दोनों अलग हो गए।
अन्नू कपूर ने करवाई थी शादी
सुनिधि ने परिवार के खिलाफ जाकर एक सादा समारोह में गोपनीय तरीके से शादी की थी। ऐसे समय में उनका साथ अन्नू कपूर और उनकी पत्नी ने दिया था। उन्होंने ही सुनिधि की शादी का रिसेप्शन प्लान किया। इसमें अलका याग्निक, कोंकणा सेन, आशा भोसले सहित तमाम सेलेब्स शामिल हुए।
हितेश सोनिक से रचाई दूसरी शादी
बॉलीवुड की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान ने हितेश सोनिक से अपनी दूसरी शादी रचाई। कई फिल्मों में हितेश म्यूजिक डॉयरेक्टर के तौर पर काम कर चूके हैं। सुनिधि ने अपने पहली शादी के असफल होने के करीब 9 साल बाद शादी की है। दोनों पिछले 15 सालों से एक दूसरे के दोस्त थे, साथ ही एक दूसरे को बेहतर ढंग से समझते भी थे।…Next
Read More:
कभी इस एक्ट्रेस के लिए धड़कता था गोविंदा का दिल, इस वजह से अधूरी रह गई लव स्टोरी
अनुष्का से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, आर्मी परिवार से आती हैं ये एक्ट्रेस
अनुष्का से लेकर ऐश्वर्या तक, दुल्हन बनने के बाद कहर ढा रही थीं ये 5 एक्ट्रेस
Read Comments