पिछले साल मशहूर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुई लड़ाई के बारे में सभी को पता है। इन दोनों की इस लड़ाई से कमीडियंस को काफी निराशा हुई थी जो हमेशा उन्हें स्क्रीन पर साथ देखते थे। हालांकि अब लगता है कि दोनों के बीच की कड़वाहट कम होती जा रही है। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा गिन्नी चरथ के साथ 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपिल और गिन्नी की शादी अमृतसर में बड़ी ही धूमधाम से हुई। इस शादी में कपिल के सभी को-स्टार्स शामिल हुए। शादी के बाद कपिल ने मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स के लिए एक रिसेप्शन पार्टी भी रखी, जिसमें तमाम बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ पहुंचे। लेकिन एक शख्स ऐसा भी था, जो कपिल के बेहद करीब होने के बावजूद भी कपिल की शादी में नहीं पहुंचा, वजह थी दोनों के बीच हुआ मन-मुटाव।
कपिल की शादी में नहीं आए थे सुनील
कपिल ने अपनी शादी में सुनील ग्रोवर को भी इनवाइट किया था। लेकिन वो इस शादी में नहीं पहुंचे। शादी में तो सुनील नहीं पहुंचे, लेकिन उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से कपिल को शादी की बधाई दी थी। सुनील ने कपिल को उनकी शादी के दिन बधाई दी थी। लेकिन कपिल ने शादी होने के करीब 20 दिन बाद सुनील की बधाई का जवाब दिया है। कपिल ने सुनील के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया। साथ ही ये भी लिखा उन्होंने सुनील को शादी में काफ़ी मिस किया। लगता है कि कपिल और सुनील के बीच की बर्फ काफी हद तक पिघल चुकी है।
इतनी देर ये क्यों किया रिप्लाई
हालांकि शादी के इतने दिनों के बाद किए गए कपिल के रिप्लाई पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। सवाल उठना लाज़िमी भी है। दोनों के बीच की अनबन से तो सभी वाकिफ़ हैं। कपिल शर्मा ने जहां शादी के बाद अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ एक बार फिर सोनी टीवी पर शुरू कर दिया है। तो वहीं दूसरी तरफ़ सुनील ग्रोवर भी स्टार प्लस पर अपना नया शो ‘कानपुर वाले खुरानाज़’ लेकर आए हैं। दरअसल कपिल शादी के बाद ही काफी व्यस्त थे यही वजह ही वो काफी देर बाद उन्होंने इसका जवाब दिया।
फैंस ने पोस्ट पर किया लाइक
कपिल ने जब सुनील के जवाब का रिप्लाई कराया तो उनके चाहने वाले फैंस इससे काफी खुश हुए। फैंस ने लिखा की जो कुछ भी पास्ट में हुआ उससे आगे बढ़ चुके हैं। फैंस ने ये भी लिखा कि, ‘कपिल और सुनील दोनों ही कमाल का एक्टर हैं और हम सभी आप दोनों की इज्जत करते हैं’।…Next
Read More:
FLASHBACK 2018: शाहिद और नेहा-अंगद के साथ इन सितारों के घर आए नन्हे मेहमान
FLASHBACK 2018: किसी का हुआ ब्रेकअप तो किसी ने तोड़ी शादी, अलग हुईं ये फेमस जोड़ियां
Read Comments