Menu
blogid : 319 postid : 1391646

बिना फिल्मों के करोड़ों कमाता है ये एक्टर, प्यार को पाने के लिए किया 9 साल इंतजार

सुनील शेट्टी को भारत का अर्नोल्ड कहा जाता है, उनकी एक्टिंग भी अपने आप में सबसे हटके है। एक्शन फिल्मों में उनका जलवा सबसे अनोखा था। जिस समय वह बॉलीवुड में आए उस समय सनी देओल और अजय देवगन जैसे चन्द ही एक्शन स्टार थे, जो एक्शन करते थे और उस समय सुनील शेट्टी ने अपने लिए एक अलग जगह बनाई।

Shilpi Singh
Shilpi Singh11 Aug, 2018

 

 

 

सुनील शेट्टी ने एक्शन फिल्मों में दिखाया जलवा

 boder

 

1992 में रिलीज हुई उनकी पहली फिल्म ‘बलवान’ हिट रही और इसके साथ एक्शन फिल्मों को नया सितारा भी मिल गया। बेहतरीन संगीत और उम्दा एक्शन दृश्यों के चलते ‘मोहरा’ 1994 की सबसे कामयाब फिल्म साबित हुई। 1994 में ही सुनील शेट्टी ने ‘दिलवाले’ और ‘गोपी’ किशन जैसी हिट फिल्में भी दी। एक्शन फिल्मों में अपनी पहचान बना चुके सुनील को अब एक उम्दा अभिनेता के तौर पर पहचाने जानें की दरकार थी और यह हुआ 1997 में आई फिल्म बार्डर से। इस फिल्म में उनका अभिनय बेमिसाल रहा। इसके बाद आक्रोश, भाई, धड़कन जैसी फिल्मों में भी उन्होंने बेहतरीन काम किया।

 

9 साल तक किया था पत्नी माना का इंतजार

 

mana-shetty-

 

बॉलीवुड में अन्ना के नाम से मशहूर सुनील सेट्टी की लव स्टोरी भी पूरी फिल्मी है। सुनिल अपनी पत्नी माना कादरी से एक पार्टी में मिले थे और उन्हें माना से पहली नजर में प्यार हो गया था। धीरे-धीरे माना भी सुनील को चाहने लगी, लेकिन हिंदू और मुस्लिम की दीवार ने इस रिश्ते पर एक पर्दा डाल दिया। सुनील माना के घरवालों को मनाने लगे और करीब 9 साल तक घरवालों को मनाने के बाद उन्होंने माना को अपना हमसफर बना लिया।

 

इतना करोड़ कमाते हैं सुनील

 

shtybussiness

 

सुनील केवल अपने बिजनेस से अच्छा कारोबार करते हैं और उनकी कुल संपत्ति करीब 10 मिलियन डॉलर यानि की 68,91,55,000.00 रुपए है। पूरे देश में सुनील शेट्टी की फिटनेस सेंटर चेन है। पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट के नाम से प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं। साथ ही मुंबई में मिसचीफ के नाम से बुटीक की भी चेन है। एक रियल एस्टेट कंपनी और मुंबई में रेस्त्रां चेन के मालिक हैं। इसके अलावा वह सेलिब्रिटी क्रिकेट टीम के मालिक भी हैं।…Next

 

 

Read More:

सलमान खान से 9 साल बड़ा है ये एक्टर, अब करेगा पिता का रोल

एक फिल्म से चर्चा में आई थी मंदाकिनी, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद से थे रिश्ते

टाइगर श्रॉफ ने खरीदा 8 बेडरूम का लग्जरी फ्लैट, जॉन के भाई सजाएंगे घर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh