Menu
blogid : 319 postid : 1388147

सनी लियोनी बनीं जुड़वां बच्चों की मां, रखा ये प्यारा नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी एक बार फिर मां बन गई हैं। सनी लियोनी ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए ये खबर हाल ही में शेयर की। सनी और उनके पति डेनियल को दो बेटे हुए हैं जिनका नाम उन्होंने नोआ सिंह वेबर और अशर सिंह वेबर रखा है। सनी ने सोशल मीडिया पर अपनी इस खुशी को अपनै फैंस के साथ शेयर किया है। सनी पहले से ही एक बेटी को गोद ले चुकी हैं ऐसे में अब नो तीन बच्चों के मां बन गई हैं।


cover


दो बच्चों की मां बनी सनी



सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर ने अपने फैन्स को अब तक का सबसे बड़ा सरप्राइज दिया। इस सेलेब्रिटी कपल ने ये गुड न्यूज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए दी है की वो अब एक नहीं बल्कि तीन बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। तस्वीर में सनी लियोन और डेनियल अपनी पहली बेटी और दो बेटों के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें पिछले साल ही सनी लियोन ने एक बच्ची को गोद लिया था। सनी लियोन ने इसका नाम निशा सिंह कौर रखा, अब सनी लियोन ने दोनों बेटों अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह‍ वबेर की तस्वीर शेयर कर फैन्स को ये खुशखबरी दी है।



सोशल मीडिया पर तस्वीर की है शेयर


इस तस्वीर को शेयर करते हुए सनी से एक प्यार से मैसेज दिया है और लिखा है, ‘भगवान की इच्छा, 21 जून, 2017 के दिन मैंने और डेनियल ने कम समय में चाहा कि हमारे 3 बच्चे हों। अपने ये प्लान किया और बहुत सालों बाद अब हमारा परिवार अशर सिंह वेबर और नोहा सिंह वेबर के आने से पूरा हुआ। हमारे बेटों का जन्म कुछ हफ्ते पहले ही हुआ है लेकिन ये हमारे दिल और आंखों में कई सालों से जिंदा थे।  भगवान ने हमारे लिए इतनी खास योजना बनाई और हमें एक बड़ा परिवार दिया, हम दोनों तीनों बच्चों के प्राउड पेरेंट्स हैं सबके लिए हमारा सरप्राइज’।


सरोगेसी से हुए हैं बच्चें


Nisha-Sunny


फिल्हाल इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि सनी लियोन और डेनियल के दोनों बेटे सरोगेसी से हुए हैं या उन्हें भी गोद लिया गया है। लेकिन उनकी बातें से तो यही लग रहा है कि ये सरोगेसी से जन्में बच्चें हैं। इससे पहले सनी ने अपनी बेटी के लिए कहा था कि, निशा सिंह वेबर को लेकर कहा था कि, ‘निशा के आने से उनकी पूरी जिंदगी बदल गई है, टाइम टेबल बनाना उतना कठिन नहीं है जितना उन्होंने सोचा था। सनी ने कहा था कि हम वास्तव में बहुत भाग्यवान हैं’।…Next


Read More:

माइकल जैक्सन से श्रीदेवी तक, इन सितारों ने बाथरूम में ली आखिरी सांस

दुबई के इस आलीशान होटल में रुकी थीं श्रीदेवी, इतना है एक रात का किराया

श्रीदेवी को यूं ही नहीं कहा जाता था लेडी अमिताभ, सफलता से विवाद तक दोनों में कॉमन हैं ये बातें

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh