वैसे तो आपने सुपरस्टार सलमान खान के घर की कई तस्वीरें देखी होंगी, लेकिन क्या आपने बॉलीवुड के दबंग खान का फार्म हाउस देखा है? यह बहुत ही खूबसूरत है और यहां सलमान खुद को रिलैक्स करने के लिए आते हैं। कई बार उन्हें अपने खास दोस्तों और परिवारजनों के साथ यहां देखा गया है।
मुंबई के पनवेल में है फार्म हाउस
सुपरस्टार सलमान खान का ये फार्म हाउस नवी मुंबई के पनवेल में स्थित है। सलमान अक्सर अपना हॉलीडे अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहीं मनाते हैं।
बहन के नाम पर है फार्म हाउस
नवी मुंबई के पनवेल में स्थित सलमान खान के इस फार्म हाउस का नाम ‘अर्पिता फार्म्स’ है। खबरों की माने तो सलमान खान का यह फार्म हाउस करीब 150 एकड़ में बसा है।
आपको बता दें कि अर्पिता खान शर्मा सुपरस्टार सलमान खान की छोटी बहन हैं और उन्हीं के नाम पर इस फार्म हाउस का नाम रखा गया है। लेकिन लोग इसे सलमान खान के फार्म हाउस के नाम से ही जानते हैं।
कुछ ऐसा है फार्म हाउस
तस्वीरों में आप देख सकते हैं, ये फार्म हाउस कितना खूबसूरत है. पूरे फार्म हाउस मे हरियाली है, साथ ही स्विमिंग पूल भी। फार्म हाउस में पालतू जानवरों के लिए बड़ा एरिया बनाया गया है।
सलमान यहीं मनाते हैं जन्मदिन
इस फार्म हाउस में सलमान हर साल अपने जन्मदिन की पार्टी देते हैं। साथ ही उनके करीबी दोस्त अक्सर उनके साथ यहां समय बिताते हैं। साथ ही यहां पर सलमान के लिए एक खास जिम बना हुआ है।
घुड़सवारी का मजा लेते हैं सलमान
सलमान खान का पनवेल फार्म हाउस मुंबई से करीब 2 घंटे की दूरी पर है। यहां पर उन्होंने अपनी पसंद की चीजों को जगह दी है, जिसमें से घुड़सवारी एक है। सलमान अपने भाई सोहेल के बेटों के साथ यहांं पर बाइक राइडिंग के साथ एटीवी (ATV) गाड़ी भी चलाते हैं।
गर्लफ्रेंड यूलिया को भी पसंद है फार्म हाउस
सलमान की चर्चित गर्लफ्रेंड यूलिया वांतूर को कई बार सलमान के साथ इस फार्म हाउस में देखा गया है। साथ ही वो अपने स्टार दोस्तों के साथ यहां आते हैं।
इस फिल्म की हुई है शूटिंग
सलमान को इस जगह से इतना लगाव है कि उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ और ट्यूबलाइट समेत अन्य फिल्मों की कुछ हिस्सों की शूटिंग यहीं पर की थी और जल्द ही वो यहां अपना जन्मदिन हर साल यहीं मनाते हैं।…Next
Read More:
हेलेन ऐसे बनी सलमान की सौतेली मां, जानिए इसके पीछे की कहानी
कभी चपरासी ने धक्के मारकर निकाला था बाहर, आज अरबों में खेल रहा है ये स्टार
सलमान से लेकर कैटरीना तक इन 11 स्टार्स की डेब्यू फिल्म हुई थीं सुपरफ्लॉप
Read Comments