Menu
blogid : 319 postid : 1382963

150 एकड़ में फैला है सलमान का लग्जरी फार्म हाउस, कई फिल्मों की हुई है शूटिंग

वैसे तो आपने सुपरस्टार सलमान खान के घर की कई तस्वीरें देखी होंगी, लेकिन क्या आपने बॉलीवुड के दबंग खान का फार्म हाउस देखा है? यह बहुत ही खूबसूरत है और यहां सलमान खुद को रिलैक्स करने के लिए आते हैं। कई बार उन्हें अपने खास दोस्तों और परिवारजनों के साथ यहां देखा गया है।


salman new cover



मुंबई के पनवेल में है फार्म हाउस


salman_khan_farmhouse_1

सुपरस्टार सलमान खान का ये फार्म हाउस नवी मुंबई के पनवेल में स्थित है। सलमान अक्सर अपना हॉलीडे अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहीं मनाते हैं।


बहन के नाम पर है फार्म हाउस


salman-khan-farm-house

नवी मुंबई के पनवेल में स्थित सलमान खान के इस फार्म हाउस का नाम ‘अर्पिता फार्म्स’ है। खबरों की माने तो सलमान खान का यह फार्म हाउस करीब 150 एकड़ में बसा है।



faarm

आपको बता दें कि अर्पिता खान शर्मा सुपरस्टार सलमान खान की छोटी बहन हैं और उन्हीं के नाम पर इस फार्म हाउस का नाम रखा गया है। लेकिन लोग इसे सलमान खान के फार्म हाउस के नाम से ही जानते हैं।


कुछ ऐसा है फार्म हाउस


Arpita-Farms


तस्वीरों में आप देख सकते हैं, ये फार्म हाउस कितना खूबसूरत है. पूरे फार्म हाउस मे हरियाली है, साथ ही स्विमिंग पूल भी। फार्म हाउस में पालतू जानवरों के लिए बड़ा एरिया बनाया गया है।


सलमान यहीं मनाते हैं जन्मदिन


sallu

इस फार्म हाउस में सलमान हर साल अपने जन्मदिन की पार्टी देते हैं। साथ ही उनके करीबी दोस्त अक्सर उनके साथ यहां समय बिताते हैं। साथ ही यहां पर सलमान के लिए एक खास जिम बना हुआ है।


घुड़सवारी  का मजा लेते हैं सलमान


Salman-Khan5

सलमान खान का पनवेल फार्म हाउस मुंबई से करीब 2 घंटे की दूरी पर है। यहां पर उन्होंने अपनी पसंद की चीजों को जगह दी है, जिसमें से घुड़सवारी एक है। सलमान अपने भाई सोहेल के बेटों के साथ यहांं पर बाइक राइडिंग के साथ एटीवी (ATV) गाड़ी भी चलाते हैं।


गर्लफ्रेंड यूलिया को भी पसंद है फार्म हाउस


salman yuliya

सलमान की चर्चित गर्लफ्रेंड यूलिया वांतूर को कई बार सलमान के साथ इस फार्म हाउस में देखा गया है। साथ ही वो अपने स्टार दोस्तों के साथ यहां आते हैं।


इस फिल्म की हुई है शूटिंग


salman111

सलमान को इस जगह से इतना लगाव है कि उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ और ट्यूबलाइट समेत अन्य फिल्मों की कुछ हिस्सों की शूटिंग यहीं पर की थी और जल्द ही वो यहां अपना जन्मदिन हर साल यहीं मनाते हैं।…Next


Read More:

हेलेन ऐसे बनी सलमान की सौतेली मां, जानिए इसके पीछे की कहानी

कभी चपरासी ने धक्के मारकर निकाला था बाहर, आज अरबों में खेल रहा है ये स्टार

सलमान से लेकर कैटरीना तक इन 11 स्टार्स की डेब्यू फिल्म हुई थीं सुपरफ्लॉप

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh