Menu
blogid : 319 postid : 1354653

बॉलीवुड में अब ‘द ग्रेट खली’ पर बनेगी बायोपिक, ये अभिनेता निभाएगा किरदार!

बॉलीवुड में ये दौर बायोपिक का दौर कहा जा सकता है। कई खिलाडि़यों और चर्चित हस्तियों के बाद अब रेसलर खली की बायोपिक का नंबर है। जल्द ही बॉलीवुड में रेसलर खली पर बायोपिक बनने जा रही है। मगर सोचने वाली बात यह है कि खली का किरदार निभाएगा कौन, क्‍योंकि बॉलीवुड में खली की फिजिक का शायद ही कोई अभिनेता हो। खली का किरदार निभाने के लिए जिस अभिनेता से संपर्क किया गया है, उसका नाम जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। आइये आपको बताते हैं किस अभिनेता के नाम पर चल रही है चर्चा।


khali


सुशांत सिंह से चल रही है बात


sushant


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फॉक्स स्टार स्टूडियोज पंजाबी रेसलर दिलीप सिंह राणा यानी ‘द ग्रेट खली’ के जीवन पर फिल्म बनाना चाहता है। इसके लिए स्‍टूडियो ने खली से राइट्स भी खरीद लिए हैं। एमएस धोनी की बायोपिक में धोनी की जबरदस्त भूमिका निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म में खली की भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिए सुशांत से बात चल रही है। हालांकि, उन्होंने अभी तक हामी नहीं भरी है। मगर माना जा रहा है कि सुशांत खली के रोल के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे, क्योंकि उनकी हाइट और वजन कम है। बता दें कि खली की हाइट 7 फीट 1 इंच और वजन 157 किलो है।


इन दिनों बायोपिक की भरमार


ms dhoni story


बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक की भरमार है। इससे पहले मोहम्‍मद अजहरुद्दीन, मैरी कॉम, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाडि़यों की बायोपिक बन चुकी है। वहीं, हाल ही में डॉन अरुण गवली की बायोपिक ‘डैडी’ रिलीज हुई है, जिसमें मुख्‍य किरदार अर्जुन रामपाल ने निभाया है। इसके अलावा अभिनव बिंद्रा, सायना नेहवाल और अब खली की बायोपिक पर काम चल रहा है।


Read More:

अपनी ही बेटी से शादी करना चाहते थे महेश भट्ट! मशहूर एक्ट्रेस परवीन बॉबी से था रिश्ता
वनडे में पहली बार हैट्रिक लेने वाला वो क्रिकेटर, जिसने अगले दिन मनाई थी रिकॉर्ड की खुशी
सनी लियोनी की नवरात्रि शुभकामनाएं नहीं आई लोगों को रास! विज्ञापन पर मचा बवाल




Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh