Menu
blogid : 319 postid : 1398105

सुशांत सिंह राजपूत की एक और फैन ने जान दी, एक महीने में 4 टीनएजर्स ने लगाई फांसी

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan23 Jul, 2020

 

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मौत के गम ने उनके फैंस को गहरा धक्का पहुंचाया है। सुशांत की मौत के मामले की मुंबई पुलिस जांच कर रही है। इस बीच सुशांत की फैन ने लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने सुसाइड नोट में सुशांत की मौत से दुखी होने की बात लिखी है।

 

 

 

 

सुशांत की मौत से गहरे सदमे में हैं फैंस
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस के मुताबिक उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। सुशांत की मौत की वजह बॉलीवुड में कायम भाईभतीजावाद माना जा रहा है। बॉलीवुड में कुछ लोगों की मोनोपोली के चलते सुशांत डिप्रेशन में थे। उनसे कई फिल्में छीनी जा चुकी थीं। इसी के चलते परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी कर ली। सुशांत की मौत के बाद से उनके फैंस गुस्से में हैं।

 

 

 

छत्तीसगढ़ में 13 वर्षीय बच्ची ने सुशांत के गम में जान दी
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर की रहने वाली 13 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भिलाई पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लड़की ने लिखा है कि सुशांत सिंह राजपूत (बॉलीवुड एक्टर) के जाने से काफी दुखी हूं इसलिए आत्महत्या कर रही हूं। पुलिस ने मामले पर लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

 

 

भिलाई स्थित इसी घर में लड़की ने फांसी लगाई।

 

 

सुसाइड से पहले देखी थी सुशांत की फिल्म छिछोरे
भिलाई थाने के पुलिस अधिकारी श्रीनाथ त्रिपाठी ने बताया कि लड़की सातवीं कक्षा की छात्रा थी। उसे घर में छत पर लगे पंखे से बंधे फंदे पर लटका पाया गया। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी सुशांत सिंह राजपूत की फैन थी। जबसे सुशांत की मौत की खबर आई थी वह रोज काफी देर देर तक टीवी पर सुशांत से जुड़ी न्यूज देखा करती थी। उन्होंने बताया कि आत्महत्या से पहले की शाम को बेटी ने सुशांत की फिल्म छिछोरे देखी थी।

 

 

भिलाई थाने के पुलिस अधिकारी श्रीनाथ त्रिपाठी.

 

 

सुशांत के गम में अब तक 4 ने दी जान
सुशांत की मौत को करीब एक महीना से ज्यादा समय हो चुका है। एक्टर की मौत का सबसे ज्यादा दुख टीएनजर्स को हुआ है। यही वजह है कि अब तक 4 टीनएजर्स सुसाइड कर चुके हैं। पिछले माह 22 जून को हापुड़ में छठी कक्षा के 12 वर्षीय छात्र ने फांसी लगा ली थी। उससे पहले 16 जून को बरेली के 10वीं के छात्र ने खुदकुशी कर ली थी। उसने सुसाइड नोट में सुशांत की मौत से दुखी होना लिखा था। इससे पहले ओडिशा की एक युवती ने भी सुशांत के गम में फांसी लगा ली थी।

 

 

 

 

सुसाइड से पहले सभी ने देखीं सुशांत की फिल्में और न्यूज
सुशांत सिंह राजपूत के गम में सुसाइड करने वाले बच्चों में एक बात कॉमन देखी गई कि वे सभी कई कई दिन से टीवी पर सुशांत की मौत से जुड़ी खबरें देख रहे थे। कई ने तो सुसाइड से एक दो—दिन पहले ही सुशांत की फिल्में भी देखी थीं। हापुड़ के एएसपी सर्वेश मिश्रा ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा था कि बच्चों को सुशांत की मौत से जुड़ी खबरों से दूर रखें। वह बच्चों पर निगरानी रखने की भी अपील कर चुके हैं।…NEXT

 

 

 

Read More:

सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल को मिली फिल्म, सुशांत ​की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म में बनेंगे सुशांत

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मूवी रिलीज करने की होड़, हॉटस्टार के बाद नेटफ्लिक्स ने जारी की मूवी लिस्ट

कनिका कपूर से शुरू हुआ कोरोना अमिताभ बच्चन तक पहुंचा, ये 10 सेलीब्रिटीज हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव

लगातार 500 कुश्तियां जीतने वाले दारा सिंह के इश्क और किंगकांग की मूछें उखाड़ने के किस्से

कोरियोग्राफर सरोज खान ने अपने गुरु से 13 वर्ष उम्र में ही विवाह करने पर चर्चा में आई थीं 

सुशांत सिंह राजपूत के गम में जान दे रहे फैन, अब तक 3 कर चुके हैं आत्महत्या

बाहुबली की शिवगामी देवी ने इसलिए छोड़ा था बॉलीवुड, 22 साल बाद खोला राज

फ्लॉप फिल्म को दोबारा बनाकर हिट करा लेते थे राजकपूर

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh