Menu
blogid : 319 postid : 1398132

सुशांत सिंह राजपूत को फिल्मों में लाने वाले अभिषेक कपूर अब इस एक्टर के साथ बनाएंगे फिल्म, नई मूवी का ऐलान

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan29 Jul, 2020

 

 

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चहेते फिल्म डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। सुशांत को फिल्मों में मौका देने का श्रेय अभिषेक कपूर को जाता है। उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म काय पोचे से सुशांत का बॉलीवुड डेब्यू कराया था।

 

 

 

 

सुशात के फेवरेट डायरेक्टर हैं अभिषेक कपूर
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर अभिषेक कपूर हटके फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने काय पोचे, केदारनाथ, फितूर और रॉकआन जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। ​अभिषेक कपूर को सुशांत का फेवरेट डायरेक्टर बताया जाता है। उन्होंने सुशांत को अपनी कई फिल्मों में बतौर हीरो कास्ट किया है।

 

 

 

नई फिल्म में आयुष्मान खुराना को साइन किया
जून माह में अभिनेता सुशांत की अचानक मौत से वह काफी दुखी हुए हैं। अब उन्होंने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। आईएएनस की रिपोर्ट के मुताबिक वह अगली फिल्म में एथलेटिक गेम को केंद्र में रखकर लवस्टोरी बनाने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह अगली फिल्म में आयुष्मान खुराना को साइन किया है।

 

 

 

 

 

 

फिल्म में एथलीट की लवस्टोरी दिखेगी
अभिषेक कपूर की यह फिल्म उत्तर भारत के इलाके पर बेस्ड है और इसकी शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी। आयुष्मान खुराना फिल्म में एथलेटिक प्लेयर का रोल निभाने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने अपने बॉडी को काफी ट्रांसफार्म किया है। अभिषेक ने बताया कि दर्शकों आयुष्मान खुराना को बिल्कुल नए अवतार में देखने वाले हैं।

 

 

 

 

 

नए अवतार में दिखेंगे आयुष्मान, अगले साल आएगी फिल्म
रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान खुराना ने कहा कि फिल्म के लिए बड़े पैमाने पर बॉडी ट्रांसफार्म करना पड़ा है। उन्होंने इससे पहले कभी इस तरह का रोल ​नहीं निभाया है। उन्होंने खुशी जताई की अभिषेक कपूर के साथ काम करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि फिल्म को अगले साल थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।…NEXT

 

 

 

Read More:

सुशांत सिंह राजपूत की एक और फैन ने जान दी, एक महीने में 4 टीनएजर्स ने लगाई फांसी

सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल को मिली फिल्म, सुशांत ​की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म में बनेंगे सुशांत

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मूवी रिलीज करने की होड़, हॉटस्टार के बाद नेटफ्लिक्स ने जारी की मूवी लिस्ट

कनिका कपूर से शुरू हुआ कोरोना अमिताभ बच्चन तक पहुंचा, ये 10 सेलीब्रिटीज हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव

लगातार 500 कुश्तियां जीतने वाले दारा सिंह के इश्क और किंगकांग की मूछें उखाड़ने के किस्से

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh