Menu
blogid : 319 postid : 1398114

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा कल से देखिए, इतने बजे होगी आनलाइन रिलीज

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan23 Jul, 2020

 

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म दिल बेचारा कल यानी 24 जुलाई को रिलीज हो रही है। दर्शक इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे। फिल्म की आनलाइन रिलीज का वक्त तय कर दिया गया है। बॉलीवुड के कई सितारों ने सुशांत की फिल्म को देखने की अपने फैंस से गुजारिश की है।

 

 

 

 

 

बॉलीवुड की मोनोपोली ने ले ली एक्टर की जान
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई में अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस के मुताबिक उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। सुशांत की मौत की वजह बॉलीवुड में कायम भाईभतीजावाद को माना जा रहा है। बॉलीवुड में कुछ लोगों की मोनोपोली के चलते सुशांत डिप्रेशन में थे। हाफ गर्लफ्रेंड, फितूर जैसी कई फिल्मों उनसे छीनी जा चुकी थीं। इसी के चलते परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी कर ली थी।

 

 

 

 

दिल बेचारा के बाद 6 और फिल्म रिलीज होंगी
सुशांत मरने से पहले फिल्म दिल बेचारा की शूटिंग पूरी कर गए थे। लॉकडाउन के चलते सिनेमाघरों के बंद होने से फिल्म को रिलीज नहीं किया गया था। बाद में फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने फिल्म को आनलाइन रिलीज करने का ऐलान किया था। फिल्म के आनलाइन प्रीमियर के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार को राइट्स बेचे गए हैं। फिल्म दिल बेचारा के साथ ही
डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने 6 और फिल्मों को रिलीज करने की घोषणा की है। ये सभी बारी बारी से रिलीज होंगी।

 

 

 

 

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 24 जुलाई को देखिए फिल्म
डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने सुशांत के आखिरी फिल्म को रिलीज करने के लिए 24 तारीख तय की है, जो कल है। फिल्म रिलीज के टाइम और आनलाइन स्ट्रीमिंग को लेकर सुशांत के फैंस काफी परेशान थे। फैंस को डाउट था कि फिल्म 23 तारीख की रात के 12 बजे ही रिलीज की जाएगी या फिर किसी और वक्त पर।

 

 

 

 

 

शाम से शुरू होगी आनलाइन स्ट्रीमिंग
डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए फिल्म के रिलीज वक्त को साफ कर दिया है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार फिल्म दिल बेचारा को 24 जुलाई की शाम 7:30 बजे रिलीज करेगा। इसी समय से दर्शक फिल्म को आनलाइन स्ट्रीमिंग के ​जरिए देख सकते हैं। गूगल प्लेस्टोर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार डाउनलोड और लागइन करने के बाद सब्सक्रिप्शन लेकर फिल्म को आसानी से कोई भी दर्शक देख सकता है। बता दें कि अभिनेता विद्युत जामवाल, वरुण धवन समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने सुशांत की आखिरी फिल्म देखने के लिए अपने फैंस से अपील की है।…NEXT

 

 

 

Read More:

सुशांत सिंह राजपूत की एक और फैन ने जान दी, एक महीने में 4 टीनएजर्स ने लगाई फांसी

सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल को मिली फिल्म, सुशांत ​की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म में बनेंगे सुशांत

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मूवी रिलीज करने की होड़, हॉटस्टार के बाद नेटफ्लिक्स ने जारी की मूवी लिस्ट

कनिका कपूर से शुरू हुआ कोरोना अमिताभ बच्चन तक पहुंचा, ये 10 सेलीब्रिटीज हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव

लगातार 500 कुश्तियां जीतने वाले दारा सिंह के इश्क और किंगकांग की मूछें उखाड़ने के किस्से

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh