Menu
blogid : 319 postid : 1397955

सुशांत सिंह राजपूत के फैंस को झटका, थिएटर में रिलीज नहीं होगी आखिरी फिल्म

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan25 Jun, 2020

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस को झटका लगा है। दरअसल, उनकी मौत के बाद से फैंस सुशांत की आखिरी फिल्म को बिग स्क्रीन पर रिलीज करने की मांग कर रहे थे। लेकिन, मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का ऐलान किया है।

 

 

 

 

बॉलीवुड में कायम नेपोटिज्म ने ले ली सुशांत की जान
युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पिछले दिनों अपने मुंबई के फ्लैट में मृत पाए गए थे। वह लंबे समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। फैंस का मानना है कि बॉलीवुड में कायम भाईभतीजावाद के कारण सुशांत से कई फिल्में छीन ली गई थीं और उनके साथ भेदभाव किया जा रहा था। इसी वजह से उन्होंने सुसाइड कर लिया।

 

 

 

सुशांत की अंतिम फिल्म की रिलीज का ऐलान
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा अभी रिलीज नहीं हुई है। आईएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक दिल बेचारा के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने कहा है कि यह सुशांत की अंतिम फिल्म है और डायरेक्टर के तौर पर मेरी पहली फिल्म है। उन्होंने फिल्म ​को रिलीज करने का ऐलान कर दिया है।

 

 

 

 

 

डिज्नी हॉटस्टार पर 24 जुलाई को होगा प्रीमियर
रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म दिल बेचारा को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। हॉटस्टार ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि सुशांत की अंतिम फिल्म का अगले महीने 24 जुलाई को डिजिटल प्रीमियर होगा। 24 जुलाई को सुशांत के फैंस उनकी इस फिल्म को हॉटस्टार पर देख सकेंगे।

 

 

 

 

फैंस ने बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए चलाया था कैंपेन
सुशांत के फैंस ने मेकर्स से मांग की थी कि उनकी आखिरी फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाए। इसके लिए बाकायदा सोशल मीडिया पर कैंपेन भी चलाया गया था। फैंस ने कहा था कि वह चाहते हैं कि दिल बेचारा को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आनलाइन रिलीज न किया जाए। लेकिन, मेकर्स के फैसले से फैंस को झटका लगा है।…NEXT

 

 

 

Read More:

सुशांत सिंह राजपूत के गम में जान दे रहे फैन, अब तक 3 कर चुके हैं आत्महत्या

फिल्मों के लिए अमरीश पुरी ने छोड़ी थी सरकारी नौकरी

बाहुबली की शिवगामी देवी ने इसलिए छोड़ा था बॉलीवुड, 22 साल बाद खोला राज

फ्लॉप फिल्म को दोबारा बनाकर हिट करा लेते थे राजकपूर

डिंपल कपाड़िया ने बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार से की थी शादी पर नहीं चला रिश्ता

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh