Menu
blogid : 319 postid : 1398086

सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल को मिली फिल्म, सुशांत ​की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म में बनेंगे सुशांत

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan20 Jul, 2020

 

 

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की तरह दिखने वाले सचिन तिवारी अब सुशांत सिंह राजपूत का रोल निभाते नजर आएंगे। सचिन तिवारी हूबहू अभिनेता सुशांत की तरह ही दिखते हैं। सचिन को इसी वजह से सोशल मीडिया पर भी खूब शोहरत हासिल हो चुकी है। सुशांत की मौत के बाद उनके परिजनों ने सचिन से मुलाकात अपने दिवंगत बेटे को याद कर सचिन को दुआएं दी थीं।

 

 

 

 

अभिनेता सुशांत के हमशक्ल सचिन तिवारी बनेंगे सुशांत
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन से प्रेरित फिल्म सुसाइड या मर्डर के लिए उनके हमशक्ल सचिन तिवारी को लीड रोल में कास्ट किया गया है। सचिन तिवारी टिकटॉक से फेमस हुए थे। सचिन फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत का किरदार निभाएंगे।

 

 

 

 

 

पंजाब और मुंबई में शूट होगा ​​फिल्म ज्यादा हिस्सा
सचिन तिवारी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए बताया कि फिल्म में वह बॉलीवुड में सिक्का जमाने वाले एक छोटे कस्बे के लड़के सुशांत सिंह राजपूत का किरदार निभाएंगे। ​मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू की जा सकती है और शूटिंग का ज्यादातर हिस्सा पंजाब और मुंबई में शूट किया जाएगा।

 

 

 

 

फिल्म से जुड़े दिग्गज, क्रिसमस पर रिलीज की तैयारी
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन से प्रेरित इस फिल्म को मशहूर प्रोड्यूसर विजय शेखर गुप्ता के प्रोडक्शन हाउस में बनाया जाएगा। फिल्म का डायरेक्शन शमिक मलिक कर रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक श्रद्धा पंडित दे रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है।

 

 

 

 

 

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत घर में मृत मिले थे
बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह लंबे समय से डिप्रेशन में थे और इसी वजह से उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी थी। उनकी मौत के पीछे बॉलीवुड में कायम नेपोटिज्म को भी माना जा रहा है। सुशांत से कई फिल्में छीनकर स्टारकिड्स को दी गई थीं।…NEXT

 

 

 

Read More:

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मूवी रिलीज करने की होड़, हॉटस्टार के बाद नेटफ्लिक्स ने जारी की मूवी लिस्ट

कनिका कपूर से शुरू हुआ कोरोना अमिताभ बच्चन तक पहुंचा, ये 10 सेलीब्रिटीज हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव

लगातार 500 कुश्तियां जीतने वाले दारा सिंह के इश्क और किंगकांग की मूछें उखाड़ने के किस्से

कोरियोग्राफर सरोज खान ने अपने गुरु से 13 वर्ष उम्र में ही विवाह करने पर चर्चा में आई थीं 

सुशांत सिंह राजपूत के गम में जान दे रहे फैन, अब तक 3 कर चुके हैं आत्महत्या

बाहुबली की शिवगामी देवी ने इसलिए छोड़ा था बॉलीवुड, 22 साल बाद खोला राज

फ्लॉप फिल्म को दोबारा बनाकर हिट करा लेते थे राजकपूर

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh