Menu
blogid : 319 postid : 1397995

सुशांत सिंह राजपूत श्रद्धा कपूर को बता गए जीनिएस बनने के सीक्रेट टिप्स, नोट में लिखा था डियर श्रद्धा…

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan1 Jul, 2020

 

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत दुनिया को अलविदा कहने से पहले अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को जीनिएस बनने के टिप्स बता गए और एक नोट भी लिखा था। सुशांत ने श्रद्धा को एक बुक गिफ्ट की थी जिसमें जीनिएस बनने के बारे में बताया गया है। बुक पर सुशांत ने आटोग्रॉफ भी दिया था।

 

 

 

 

छिछोरे की शूटिंग के दौरान गिफ्ट की बुक
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर सुशांत को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने सुशांत के साथ की तस्वीर और सुशांत से गिफ्ट मिली एक बुक की तस्वीर भी फैंस के साथ साझा की थी। श्रद्धा ने इस पोस्ट में सुशांत के साथ फिल्म छिछोरे के सेट पर बिताये पलों को याद किया।

 

 

 

 

फ्रंट पेज पर लिखा था नोट
श्रद्धा ने सुशांत के साथ छिछोरे के सेट पर ली गई एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में दोनों छिछोरे के गेटअप में बातें करते दिख रहे हैं। जबकि दूसरी तस्वीर बुक द सीक्रेट प्रिंसिपल आफ जीनिएस के फ्रंट पेज की है। सुशांत ने बुक पर 22 मार्च 2019 की डेट मेंशन करते हुए दो लाइन का नोट भी लिखा है।

 

 

 

 

 

बुक में जीनिएस बनने के टिप्स
सुशांत ने लिखा है कि डियर श्रद्धा जीनिएस बुक में देखने के नजरिए बताए गए हैं कि आप कैसे किसी चीज की सुंदरता को देखने का चुनाव करते हैं। इसके बाद सुशांत ने अपने हस्ताक्षर भी किए हैं। इस किताब को विश्व के चर्चित लेखक आईसी रेबेल्डो ने लिखा है। किताब में दिमाग की बंद पॉवर को इस्तेमाल करने के तरीके और खुद को समझने के टिप्स बताए गए हैं।

 

 

 

 

 

सुशांत ने 14 जून को दे दी थी जान
बता दें कि युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई स्थित फ्लैट पर मृत पाए गए थे। उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। माना जा रहा है कि बॉलीवुड में हावी नेपोटिज्म का शिकार होकर डिप्रेशन में थे। उनकी मौत के बाद से बॉलीवुड हस्तियां नेपोटिज्म के खिलाफ सामने आ गई हैं और बॉलीवुड में भाईभतीजावाद होने की बात कही है। नेपोटिज्म के चलते सुशांत से फिल्म हाल्फ गर्लफ्रेंड समेत कई फिल्में छीनकर स्टारकिड को दे दी गईं।…NEXT

 

 

 

Read More:

सुशांत सिंह राजपूत को नहीं भुला पा रहीं श्रद्धा कपूर, लिखा भावुक संदेश

सुशांत सिंह राजपूत के गम में जान दे रहे फैन, अब तक 3 कर चुके हैं आत्महत्या

फिल्मों के लिए अमरीश पुरी ने छोड़ी थी सरकारी नौकरी

बाहुबली की शिवगामी देवी ने इसलिए छोड़ा था बॉलीवुड, 22 साल बाद खोला राज

फ्लॉप फिल्म को दोबारा बनाकर हिट करा लेते थे राजकपूर

डिंपल कपाड़िया ने बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार से की थी शादी पर नहीं चला रिश्ता

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh