बॉलीवुड के छोटे नवाब यानि तैमूर अली खान के सभी दीवाने हैं। उनकी क्यूटनेस पर क्या मीडिया और क्या पब्लिक सभी फिदा हैं। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल नहीं होती हों। अभी तैमूर ने पांच साल भी पूरे नहीं किए हैं लेकिन अभी से वे सोशल मीडिया स्टार बन गए हैं। उनके नाम से कई फैन क्लब चलाए जा रहे हैं। उनके घर के बाहर और एयरपोर्ट पर उनके साथ सेल्फी लेने के लिए फैंस का क्रेजीनेस देखते ही बनता है।
तैमूर की नैनी भी हुई मशहूर
इन सबके अलावा एक और बात जो सबसे कॉमन है वह है तैमूर के साथ हमेशा नजर आने वाली उनकी नैनी। अक्सर व्हाइट ड्रेस में नजर आने वाली नैनी तैमूर को गोद में लिए हुए कैमरे में कैद की जाती है। तैमूर के बारे में तो आपने अब तक खूब पढ़ा-सुना होगा। लेकिन क्या इस क्यूट नन्हें की देखभाल करने के पीछे क्रेडिट जिस नैनी को जाता है क्या उसकी जॉब के बारे में आपको पता है। तैमूर की नैनी जिसका नाम सावित्री है उसकी सैलरी जानकर लाखों में है।
1.75 लाख तक जाती है सैलरी
खबरों के मुताबिक सावित्री को ना सिर्फ महीने की अच्छी-खासी सैलरी मिलती है बल्कि ओवर-टाइम प्रोफेशनल फीस भी दी जाती है। साथ ही अक्सर ट्रैवलिंग करने के लिए उन्हें इसका अलावेंस भी दिया जाता है। तैमूर की नैनी को एक महीने की 1.5 लाख की सैलरी मिलती है। अगर वह तैमूर की देखभाल के लिए उनके घर पर एक्स्ट्रा टाइम देती हैं तो उनकी ये सैलरी 1.75 लाख भी पहुंच जाती है। यह ओवरटाइम की सैलरी होती है।
नैनी का पास है पर्सनल कार
इतना ही नहीं उनके पास एक पर्सनल कार है जिसमें वे तैमूर को बांद्रा में आस-पास घुमाने के लिए लेकर जाती हैं। इसके अलावा बड़ी बात ये भी है कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान जब कहीं विदेश टूर पर होते हैं तो इस लग्जरी ट्रैवल पर वे भी उनके साथ होती हैं। बताया जाता है कि जुहू स्थित एक हाई-प्रोफाइल एजेंसी के द्वारा डोमेस्टिक हेल्प के तहत करीना कपूर को सावित्री का रिफरेंस दिया गया था। सोहा अली खान और तुषार कपूर ने भी इसी एजेंसी के द्वारा अपने बच्चों के लिए नैनी हायर किया है।
स्टार को नैनी कंपनी वाले देेते हैं
आपको जानकर हैरानी होगी कि इनकी भर्ती भी इतनी आसान नहीं होती है। इनका बैकग्राउंड चेक किया जाता है जिसमें मेडिकल और फायनांसियल बैकग्राउंड शामिल होता है। खैर, तैमूर अपनी नैनी की गोद में हमेशा काफी खुश नजर आता है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि तैमूर की बेहतर नैनी उनकी देखभार अच्छे से करती हैं।.…Next
Read More:
कॉमेडियन भारती और उनके पति को हुआ डेंगू, इस बीमारी से हो चुकी है मशहूर निर्देशक की मौत
हिंदी ही नहीं इन भाषाओं में भी खेला जाता है ‘कौन बनेगा करोड़पति’, ये स्टार करते हैं होस्ट
जानें क्या कर रहे हैं बिग बॉस में करोड़ो जितने वाले विजेता, कुछ के पास नहीं है काम
Read Comments