Menu
blogid : 319 postid : 1395667

‘अप्रैल फूल’ के दिन टीवी अभिनेत्री ने किया था सुसाइड, झूठ लगने वाली खबर की सामने आई भयानक सच्चाई

‘बालिका वधु’ ऐसा टीवी सीरियल में आनंदी के किरदार ने प्रत्युषा बनर्जी को नई पहचान दी। यह वही टीवी सीरियल था जिसमें बाल विवाह जैसे मुद्दे को उठाया गया था। आगे जाकर टीवी सीरियल अपने मुद्दे से बेशक भटक गया लेकिन प्रत्युषा की लोकप्रियता वैसी ही बनी रही। वहीं, इस टीवी सीरियल के बाद प्रत्युषा बनर्जी की एंट्री बिग बॉस-7 में होने के बाद लोगों ने उन्हें करीब से जाना। बिग बॉस-7 के कुछ एपिसोड में प्रत्युषा की बातों से इस बात का अंदाजा लगाया गया कि उनकी लव लाइफ ठीक नहीं चल रही। आखिरकार 1 अप्रैल 2016 के दिन प्रत्युषा ने आत्महत्या कर ली। जब उनकी मौत की खबर मीडिया में आने लगी तो अप्रैल फूल होने की वजह से लोगों को लगा कि यह कोई मजाक है लेकिन धीरे-धीरे उनकी मौत से जुड़ी भयानक वजह सामने आती गई।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal1 Apr, 2019

 

‘बालिका वधु’ टीवी सीरियल का एक सीन

 

पैसों की तंगी
मुंबई जैसे बड़े शहर में पैसों के बिना सर्वाइव कर पाना नामुमकिन है। ऐसे में प्रत्युषा सीरियल बंद होने के बाद कई छोटे-मोटे रोल और शो किया करती थीं। बिग बॉस-7 में आने के बाद भी उनके कॅरियर की नैय्या पार नहीं लग पाई।

 

 

लिव इन रिलेशन ने ले ली प्रत्युषा बनर्जी की जान
प्रत्युषा की अप्रैल 2015 में निर्माता विकास गुप्ता के साथ डेटिंग करने की अफवाह आई थी। हालांकि, अगस्त 2015 में यह बताया गया है कि बनर्जी ने व्यापारी मकरंद मल्होत्रा के साथ उसके संबंध टूटने के बाद अभिनेता और निर्माता राहुल राज सिंह से डेटिंग करना शुरू कर दिया है। ऐसे में उनके सम्बधों में हमेशा खटास की खबरें आती रहती थी।

 

 

वेश्यावृत्ति के लिए राहुल ने किया था मजबूर! फोन कॉल में बातें हुई थी रिकॉर्ड
राहुल और प्रत्युषा की बातें फोन कॉल में रिकॉर्ड हुई थी। ये फोन कॉल 3 मिनट का है। जिसमें प्रत्यूषा राहुल को गाली देते हुए कह रही है कि उसने बहुत मेहनत की है। बालिका वधू के लिए भी बहुत मेहनत की। वो यहां अपने आप को बेचने के लिए नहीं आई थी। वो यहां काम करने आई थी। और राहुल ने उसे किस मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। वो राहुल से कह रही है कि वो बहुत ही गंदा महसूस कर रही है।
प्रत्यूषा कॉल के दौरान राहुल राज सिंह से कह रही है कि वो जन्म से स्वार्थी है। उसके माता पिता भी स्वार्थी हैं। राहुल क्या कह रहा है उसे फर्क नहीं पड़ता। वो इस वक्त स्वार्थी है। प्रत्युषा बोल रही है ‘मैं तुम्हें बताना चाहती हूं राहुल कि मैं तुम्हें प्यार करती हूं। मैं बहुत देर से फोन ट्राई कर रही हूं। रात को भी किया था। आधा घंटा। दस मिनट बाद मैं रहूंगी नहीं। बच्चा! बच्चा तो पैदा होगा नहीं अब। मेरे बारे में गंदा गंदा बोल रहे हैं सब। मैं फील नहीं कर रही। मैंने कई बच्चों की देखरेख की है। मैं उस तरह की नहीं हूं। मेरे को प्रॉस्टीट्यूट कहा जा रहा है।’

 

 

 

मौत के वक्त माथे पर लगा था सिंदूर
प्रत्युषा की मौत के बाद जब उन्हें पंखे से उतारा गया तो उनके माथे पर सिंदूर लगा था। ऐसे में अंदाजा लगाया गया कि वे अपने सम्बधों और कॅरियर को लेकर गहरे अवसाद में थी, जिस वजह से उनकी जान चली गई।…Next 

 

 

Read More :

23 साल बड़े एक्टर को डेट कर चुकी हैं कंगना रनौत, एक फिल्म की फीस है इतने करोड़

कभी आर्दश बहू के तौर पर स्मृति ईरानी ने बनाई थी अपनी पहचान, आज है लोकप्रिय नेता

बंगाली फिल्म से रानी मुखर्जी ने किया था डेब्यू, अभिषेक बच्चन के साथ था अफेयर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh