अगर आपको लगता है कि बॉलीवुड में ही बला की खूबसूरत एक्ट्रेस हैं तो जनाब आप गलत हैं। टीवी की दुनिया में भी कई ऐसी खूबसूरत एक्ट्रेस हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिन्होंने किसी दौर में ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था और खुद की एक अलग पहचान बनाई थी। वैसे इस लिस्ट में आपको कई हैरान करने वाले नाम मिलेंगे।
1. दिव्यांका त्रिपाठी
‘ये है मोहब्बतें’ और ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ ने दिव्यांका त्रिपाठी को टीवी पर पॉपुलर बनाया। टीवी की दुनिया में एंट्री से पहले दिव्यांका ‘पैंटीन जी टीन क्वीन 2003’ में हिस्सा ले चुकी हैं। उन्हें मिस ब्यूटीफुल स्किन का टाइटल मिला था। दिव्यांका मिस भोपाल का ताज भी जीत चुकी हैं। दिव्यांका की यही पॉपुलैरिटी उनके सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलती है। दिव्यांका ने अब सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल अब दिव्यांका को 6 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं जो किसी भी टीवी एक्ट्रेस के लिए बहुत बड़ी बात है।
2. स्मृति ईरानी
मॉडलिंग से टीवी और फिर राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाली स्मृति ईरानी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सेदारी कर चुकी हैं। स्मृति 1998 के मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में टॉप-10 फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। वैसे स्मृति ने कई सारे वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। स्मृति फिलहाल केंद्र में कपड़ा मंत्रालय का काम संभाल रही हैं।
3. गौहर खान
गौहर की खूबसूरती के करोड़ों लोग कायल हैं। वह ‘बिग बॉस 7’ की विनर रह चुकी हैं। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले 18 साल की उम्र में गौहर ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। वह इसमें चौथे स्थान पर रही थीं और मिस टैलेंटेड टाइटल जीता था। वैसे गौहर मॉडलिंग की दुनिया में एक जाना माना चेहरा हैं, इसके साथ ही वो कई सारी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
4. गौरी प्रधान
गौरी ने टीवी की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई है।
5. इरिका फर्नांडिस
‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ की सोनाक्षी उर्फ इरिका फर्नांडिस 2012 में मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं। वह यूट्यूब पर काफी पॉपुलर हैं और अपने चैनल पर लगातार स्टाइल, फैशन और ब्यूटी से जुड़े टिप्स शेयर करती रहती हैं।…Next
Read More:
कोई 3 तो कोई 6 साल, उम्र में अपनी पत्नियों से इतने छोटे हैं ये पांच सितारे
90 के दशक में निभाया था रावण का किरदार, अब दिखते हैं ऐसे
आमिर से लेकर करण सिंह ग्रोवर तक, तलाक के बाद भी सिंगल हैं इन स्टार्स की वाइफ
Read Comments