Menu
blogid : 319 postid : 1396108

कभी करण जौहर के साथ रिलेशनशिप में थीं ‘टीवी क्वीन’ एकता कपूर, शादी के कुछ दिनों पहले ही टूट गया रिश्ता!

आप एकता कपूर के टीवी सीरियल्स पर कितने ही मीम बना लीजिए, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि एकता अपने इन्हीं सीरियल्स की बदौलत ‘टीवी क्वीन’ बन चुकी हैं। यही नहीं, उन्होंने कई फिल्में भी डायरेक्ट की हैं। आज उनका जन्मदिन है, ऐसे में जानते हैं उनकी जिंदगी की खास बातें-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal7 Jun, 2019

 

 

एकता का जन्म 7 जून, 1975 को मुंबई में हुआ था, उनके पिता का नाम जीतेंद्र है जो कि अपने समय के मशहूर अभिनेता रहे हैं। एकता कपूर ने अपनी स्कूली पढ़ाई बांबे स्काटिश स्कूल, माहिम से की है। इसके बाद कॉलेज की पढ़ाई उन्होंने मीठीबाई कॉलेज से की।

 

फिल्मों में भी आजमाया हाथ

 

Pic : bollywood mantra

 

बॉलीवुड फिल्मों के प्रोडक्शन में 2001 में आई फिल्म ‘…क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता’ से कदम रखा। इसके बाद उन्होंने 2003 और 2004 में क्रमश कुछ तो है और सुपर नैचुरल थीम पर आधारित ‘कृष्णा कॉटेज’ में काम किया। इसके बाद उन्होंने ‘क्या कूल हैं हम’ के लिए काम किया जिसमें उनके भाई तुषार कपूर हीरो थे। इसके बाद संजय गुप्ता की फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला की वे को-प्रोड्यूसर रहीं।

 

करण जौहर को डेट कर रही थीं एकता कपूर

 

 

अगर आपको याद हो, तो करण और एकता कई बार साथ नजर आए थे और दोनों ने ही खुलकर कहा था कि वो ना केवल अच्छे दोस्त हैं बल्कि वो एक-दूसरे को शादी के रिश्ते में भी देखने को तैयार हैं। उन दिनों ये चर्चा फिल्मी गलियारों में जोरों पर थी कि करण और एकता एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

 

बेहद करीब हैं करण और एकता

 

 

दोनों फिल्मी घराने से हैं, ऐसे में इनकी दोस्ती कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन करण और एकता को कई बार मीडिया में ये कहते हुए सुना गया कि वो एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं और उन्हें लगता है कि वो दोनों एक-दूसरे के लिए बिल्कुल सही हैं।

 

एक-दूसरे से क्यों हुए अलग

 

 

अचानक इन दोनों के रिश्ते में दूरियां क्यों आई इस बात का पता किसी को नहीं चला, लेकिन ये बात भी सच है कि दोनों कई साल तक रिश्ते में थे। करण की मां को एकता पसंद भी थी और करण ने कई इंटरव्यू में एकता से शादी की बात कही थी और एकता ने भी करण को अपना जीवनसाथी बनाने की बात कही थी। मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने एक टीवी शो में कहा था कि करण और एकता जब शादी करेंगे, तब वो करण की शादी में खुद कोरियोग्राफर बनेंगी और उनकी शादी में सबको डांस सिखाएंगी, हालांकि, ऐसा हो ना सका। कहा जाता है कि शादी के कुछ दिन पहले इनका रिश्ता टूट गया।

 

 

जब शादी को बताया मजाक

कहा जाता है कि करण ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो एकता से शादी नहीं करने वाले हैं। करण ने इन खबरों को  खारिज करते हुए कहा कि, ‘शादी की बातें सिर्फ मजाक में बोली गई थीं।’ दोनों आज भी अक्सर एक दूसरे की पार्टी नजर आते हैं और अक्सर साथ घूमते हुए भी दिखाई देते हैं, जहां एकता आज भी सिंगल हैं वहीं करण सेरोगेसी की मदद से पिता बन चुके हैं।…Next

 

Read More :

मैक्स चैनल पर क्यों आती है बार-बार ‘सूर्यवंशम’ हंसी-मजाक से अलग अब असली वजह जान लीजिए

कभी गरीबी में जीने वाला लड़का ऐसे बना ‘क्वीन हरीश’ बॉलीवुड ही नहीं विदेशों में भी छोड़ी थी अपने नृत्य की छाप

बॉलीवुड में जब साईकिल पर सवार होकर हीरो-हीरोइन ने किया रोमांस, इन फिल्मों के सीन बन गए यादगार

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh