Menu
blogid : 319 postid : 1390528

‘चंद्रकाता’ से ‘बढ़ो बहू’ तक, ये 7 टीवी शो जल्द होंगे ऑफ एयर

टीवी की दुनिया में तेजी से बदलाव हो रहा है, इसका एक बड़ा कारण दर्शकों का बदल रही रुचि है। बीते साल 2017 में कुल 17 टीवी सीरियल ऐसे थे, जो एक साल के अंदर ही शुरू भी हुए और बंद भी हो गए। इन सभी शो के बंद होने के पीछे एक ही कारण है दर्शकों द्वारा इन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है, ऐसे मे चैनल इन्हें बंद करने में ही अपनी भलाई समझ रहा है। मौजूदा समय में ऐसे कई सारे टीवी सीरियल हैं जो की अपनी गिरती टीआरपी के कारण बंद होने जा रहे हैं, हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही शो के नाम जिनको आप जल्द ही टीवी से गायब होते हुए देखेंगे।

Shilpi Singh
Shilpi Singh21 May, 2018

 

 

 

1. चंद्रकांता (एक मायावी प्रेम गाथा)

 

 

1990 के दशक में दूरदर्शन पर आने वाला ये शो आज भी कई लोगों के जेहन में अच्छे है। इसी शो को नई रूप रेखा देकर दर्शकों के सामने पेश किया गया था। चंद्रकांता कर्लस पर आता था, इसे डेली शोप की क्वीन एकतपा कपूर ने डायरेक्ट किया था। ये शो इसी महीने के 27 तारीख क बंद हो जाएगा क्योंकि इसकी जगह एकता कपूर का शो नागिन 3 लेने वाला है।

 

2. नामकरण

 

 

नील और अवनी की जोड़ी टीवी सीरियल ‘नामकरण’ के जरिए सितंबर 2016 से दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। 2 फरवरी तक इस शो के 388 एपिसोड्स प्रसारित हो चुके हैं। लेकिन इसे भी जल्‍द ही बंद करने का फैसला लिया जा सकता है। यह सीरियल 1998 में रिलीज फिल्‍म ‘जख्‍म’ की कहानी से प्रेरित है।

 

3. लाडो 2

 

 

लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘ना आना इस देश मेरी लाडो’ का सीक्वल ‘लाडो 2’ भी जल्द ही बंद होने जा रहा है, खबरे है कि मई यान फिर जून के महीने में ही इसे बंद किया जा सकता है। क्योंकि शो की मेन लीड अविका गौर जल्द ही टीवी पर स्टंट करती नजर आएंगी, गौर ने स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में अपना नाम जुड़वा लिया है।

 

4. बढ़ो बहू

 

 

बढ़ो बहू टीवी सीरियल के खत्म होने की घोषणा भी कर दी गई है, शो 28 मई  2018 को आखि‍री बार छोटे पर्दे पर प्रसारित होगा। बता दें कि शो में बिग बॉस विजेता प्रिंस नरूला काम करते थे और शो पहलावनी पर आधारित था। ये शो साल 2016 से चल रहा था, इस शो की लीड एक्ट्रेस ने हाल ही में शो को अलविदा कहा।

 

5. इक्‍यावन

 

 

बंद होने की कगार पर खड़े टीवी सीरियल्‍स में ‘इक्यावन’ भी शामिल है। इस सीरियल को शुरू हुए अभी महज एक साल ही हुए हैं, लेकिन इसे ऑडियंस का उतना प्यार नहीं मिल रहा है। यही वजह इसके ऑफ एयर करने की बात हो रही है।

 

6. एक दीवाना था

 

 

सोनी पर आने वाले इस शो ने पिछले साल सिंतबर में एंट्री मीरी थी, लेकिन अभी तक वो टीआरपी की रेस में कुछ खास नहीं कर पाया है। हाल ही में इस सीरियल ने 25 साल का लीप लिया था। इसके बावजूद सीरियल की टीआरपी कम हो गई जिस वजह से इसे इस साल मई के महीने में ही बंद किया जा सकता है।

 

7. दिल से दिल तक

 

 

सीरियल दिल से दिल तक भी बंद होने की कगार पर है। बता दें कि ये शो सलमान खान, रानी मुखर्जी और प्रिति जिंटा की फिल्म चोरी-चोरी चुपके-चुपके से प्रेरित हो कर ये शो बनाया गया था। ये शो भी पिचले साल ही टीवी पर आया था, लेकिन अब इसके बंद होनो की खबरें आ रही हैं।…Next

 

 

Read more:

‘वेज नॉन वेज’ शू स्टोर के मालिक हैं सोनम के पति आनंद, बास्केटबॉल गेम के हैं शौकिन

इस एक्ट्रेस की बहन के साथ बिंदू दारा सिंह ने लिए थे सात फेरे, फिक्सिंग के लग चुके हैं आरोप

कभी टीवी पर इन 5 एक्ट्रेस के होते थे चर्चे, अब छोटे पर्दे से हुईं गायब

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh