Menu
blogid : 319 postid : 1393529

कंगना ही नहीं ये एक्ट्रेस भी बनी चुकी हैं झांसी की रानी, पर्दे पर उतारी है ‘मणिकर्णिका’ की जिंदगी

‘खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी’ ये कविता आज भी रानी लक्ष्मीबाई की वीरता की गाथा बयां करती है। ऐसे वक्त में जब एक-एक कर राजा अंग्रेजों के सामने घुटने टेक रहे थे तब ये रानी लक्ष्मीबाई हीं थी जिन्होंने अंग्रेजों का डटकर मुकाबला किया। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की 190वीं जयंती है, सभी जानते हैं कि भारत के इतिहास में उनका क्या योगदान रहा है। अंग्रेजों से लोहा लेते हुए उन्होंने देश के सम्मान में अपनी जांन तक दांव पर लगा दी है। झांसी की शहर आज उन्ही के नाम से जाना जाता है, ऐसे में आज भई लोग उनके साहस और बलिदान याद करते हैं। रानी लक्ष्मीबाई की गाथा हमेशा से अमर है और अमर रहेगी, ऐसे में टीवी और फिल्मों में भी उनकी इस गाता का जिक्र हमेशा दिखाया गया है। तो चलिए जानते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने रानी का किरदार निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। रील पर रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेसेस को फैंस ने खूब पसंद किया है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh20 Nov, 2018

 

 

 

1. झांसी की रानी

 

 

रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित फिल्म ‘Jhansi Ki Rani’ पहली फिल्म है जिसमें झांस की रानी की कहानी दिखाई गई थी। इस फिल्म में मेहताब ने रानी का किरदार निभाया था, फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म क अंग्रेजी में भी डब किया गया था, फिल्म का निर्माण सोहराब मोदी ने किया था।

 

2. एक वीर स्त्री की कहानी…झांसी की रानी

 

 

2009 में जी टीवी पर झांसी की रानी नाम से सीरियल आया, Ek Veer Stree Ki Kahaani… Jhansi Ki Rani में झांसी की रानी के बचपन यानी मनु का किरदार उल्का गुप्ता ने निभाया था, उस दौरान वो महज 14 साल की थी। इसके बाद झांसी की रानी के बड़े होने का किरदार कार्तिका सेंगर ने निभाया था और उन्होंने इसे बेहतरीन तरीके से निभाय था।

 

3. मणिकर्णिका: झाँसी की रानी

 

 

मणिकर्णिका: झाँसी की रानी अगले साल पर्दे पर आने वाली है, इस फिल्म बॉलीवुड की सबसे काबिल एक्ट्रेस कंगना रणौत निभा रह हैं। इस फिल्म के लिए कंगान ने खासतौर से घुड़सवारी,तलवारबाजी सिखी है ताकि रोल के न्याय किया जा सके। फिल्म की टीजर जारी हो चुका है और लोगों ने इस पंसद भी किया है। ऐसे में अब लोगों को फिल्म से खासी उम्मीदे हैं।…Next

 

Read More:

शादी से पहले मां बनने वाली थी नेहा धूपिया, ये एक्ट्रेस भी हो चुकी हैं प्रेग्नेंट

ऐश्वर्या को हराकर मिस इंडिया बनी थीं सुष्मिता सेन, 15 साल छोटे मॉ़डल को कर रही हैं डेट

2019 में होगा बॉलीवुड का घमासान, टकराने वाली हैं बड़े सितारों की फिल्में

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh