Menu
blogid : 319 postid : 1392465

हिंदी ही नहीं इन भाषाओं में भी खेला जाता है ‘कौन बनेगा करोड़पति’, ये स्टार करते हैं होस्ट

जब भी केबीसी यानी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की बात होती है तो लोग इसे अमिताभ के स्टाइल और अंदाज से जोड़कर ही देखते हैं। अमिताभ आज भी इसका हिस्सा है और इसका 10वां संस्करण तीन सितंबर से सोनी टीवी पर आ रहा है है, केबीसी के इस सीजन में कुल 60 एपिसोड आएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केबीसी केवल हिंदी भाषा में नहीं बल्कि और भी कई भाषाओं में आता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि केबीसी किन भाषाओं में आता है और कौन से महान कलाकार इसे होस्ट करते हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh23 Sep, 2018

 

 

 

1. हिंदी केबीसी

 

 

टीवी का सबसे लोकप्रिय क्विज शो कहे जाने वाला रियलिट शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन-10 की शुरुआत हो चुकी है। इस बार भी बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ही इस क्विज शो को होस्ट कर रहे हैं। हालांकि शाहरुख खान भी केबीसी के एक सीजन को होस्ट कर चुके हैं। इसके अलावा शो के सारे सीजन अमिताभ ने ही होस्ट किए हैं। केबीसी में अमिताभ बच्चन को लोगों द्वारा ज्यादा पसंद किया गया है। इसकी शुरुआत 3 जुलाई, साल 2000 से हिंदी भाषा में हुई थी।

 

2. भोजपूरी केबीसी

 

 

जी हां शायद आपने न सुना हो या देखा हो लेकिन इस लिस्ट में ये नाम भी आता है। इस शो को कोई और नहीं बल्कि अमिताभ के ही करीबी दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा ने होस्ट किया था। ‘के बनी करोड़पति’ से बिहार में इसे जाना जाता है, इसे महुआ चैनल में दिखाया जाता था।

 

3. तमिल केबीसी

 

 

जिस तरह से हिंदी में केबीसी खेली जाती है ठीक उसी तरह से तमिल में भी केबीसी का अपना शो चलता है और इसे वहां पर’नीनगालुम वेल्लालम ओरु कोडी’ यानि तमिल भाषा में कौन बेगा करोड़पति कहा जाता है। इस शो को अबतक कई लोगों ने होस्ट किया है, इसे तमिल अभिनेता सूर्या, प्रकाश राज और अरविंद स्वामी द्वारा होस्ट किया गया।

 

4. कन्नड़ केबीसी

 

 

जैसे तमिल केबीसी टीवी पर आता है ठीक उसी तरह से कन्नड़ केबीसी भी टीवी पर प्रसारित किया जाता है। कन्नड़ भाषा में कौन बनेगा करोड़पति को ‘कनाडा कोट्याधिपति’ कहा जाता है। इसे अभिनेता पुनीत राजकुमार ने होस्ट किया था औऱ वहां बेहद मशहूर भी है।

 

5. बंगाली केबीसी

 

 

बंगाली में भी केबीसी ने अपनी छाप छोड़ी  और इसे कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिके टीम के पूर्व कप्तान सौरव गागुंली ने होस्ट कियया था। सौरव बंगाल में जाना माना चेहरा और इस शो से उन्होंने द को एक एकर के तौरपर भई स्थापित किया था।

 

6. मराठी केबीसी

 

 

बंगाली,तमि के बाद नाम आता है मराठी केबीसी का और इसे मराठी में ‘कौन होईल मराठी करोड़पति’ के नाम से खेला और जाना जाता है। इस अभिनेता स्वप्निल जोशी होस्ट करते हैं। बा दें स्वप्निल जोशी कृष्ण का किरदार निभाकर मशूहर हुए थे।…Next

 

Read More:

मौनी रॉय ने ली 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, इन एक्ट्रेस का डेब्यू भी रहा था सुपरहिट

RK स्टूडियो में बनी थीं ये सुपरहिट फिल्में, विदेशों में भी था शोमैन राजकपूर का जलवा

इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार नहीं दीपक तिजोरी थे पहली पंसद, अब दिखते हैं ऐसे

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh