Menu
blogid : 319 postid : 1392033

टीवी पर इन स्टार ने निभाए हैं श्री कृष्ण के किरदार, ये हुए सबसे ज्यादा मशूहर

आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है, हर कोई अपने तपीके से कान्हा कोयाद कर रहा है। यूं तो भगवान कृष्ण का हर एक रूप मनमोहक है, शायद इसलिए हर बार टीवी पर नजर आने वाले भगवान कृष्ण की लीला वाले सीरियल दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। टीवी इंडस्ट्री में अब तक भगवान कृष्ण की लीला दिखाने वाले कई सीरियल्स टेलिकास्ट किए गए। इन सीरियल्स में कृष्ण का किरदार अदा करने के लिए अलग-अलग चेहरों को चुना गया। आज जन्मा‍ष्टमी के शुभ अवसर पर आप मिलिए टीवी के श्री कृष्ण भगवान से।

Shilpi Singh
Shilpi Singh2 Sep, 2018

 

 

 

1. नीतीश भारद्वाज

 

 

बी. आर चोपड़ा के हिट सीरियल ‘महाभारत’ में भगवान श्री कृष्ण का किरदार अदा करने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज का किरदार भी खूब पसंद किया गया। इस सीरियल को रवि चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था।

 

2. स्वप्निल जोशी

 

 

दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धार्मिक सीरियल ‘श्री कृष्ण’ की झलक शायद हर टीवी दर्शक में जेहन में आज भी होगी। रामानंद सागर द्वारा बनाए गए इस सीरियल के 221 एपिसोड प्रसारित किए गए थे। यह सीरियल इतना पॉपुलर हुआ कि इसे कई बाकी चैनल्स पर और विदेशों में भी ऑन एयर किया गया। सी‍रियल में कृष्ण के युवा रूप में एक्टर स्वप्निल जोशी नजर आए थे, ये किरदार आझ भी लोगों का याद है।

 

3. सर्वादामन डी बनर्जी

 

 

रामानंद सागर के सीरियल ‘श्री कृष्ण’ में कृष्ण का किरदार अदा करने वाले सर्वादामन डी बनर्जी की मोहक मुस्कान को भला कौन भूल पाया होगा। आज भी यह किरदार उतना ही पसंद किया जाता है जितना कि‍ साल 1993 में। स्वप्नल जोशी जहां युवा कृष्ण के किरदार में नजर आए वहीं सर्वदमन ने श्री कृष्ण के बड़े होने के बाद का किरदार छोटे पर्दे पर निभाया।

 

4. मेघन जाधव

 

 

 

सागर पिक्चर्स का जय श्री कृष्णा 2008-09 के बीच कलर्स पर दिखाया गया। इसमें मेघन जाधव ने श्री कृष्ण का रोल निभाया था। हालांकि यह सीरियल और मेघन जाधव दोनों को उतनी लोकप्रियता नहीं मिली जितनी 1993 में आए टीवी सीरियल कृष्णा को मिली थी।

 

5. धृति भाटिया

 

 

कलर्स चैनल पर टेलिकास्ट होने वाले सीरियल ‘जय श्री कृष्ण’ ने दर्शकों का ध्यान अपनी और खींचा था। धृति भाटिया ने अपनी मधुर मुस्कुराहट और नटखटता से सभी का दिल जीता। इन्होंने जय श्री कृष्णा सीरियल में कृष्ण का किरदार निभाया था। धृति ने कृष्ण के बचपन का किरदरा निभाय आथ और उन्होंने बेहद ही नटखट तरीके से पेस किया था।

 

6. विशाल करवाल

 

 

द्वारकाधीश- भगवान श्री कृष्ण टीवी सीरियल 2011 में इमैजिन टीवी पर आया था। हालांकि यह सीरियल ज्यादा नहीं चला और इमैजिम टीवी के बंद होते ही बंद हो गया। इस सीरियल में विशाल करवाल ने श्री कृष्ण का रोल निभाया।

 

7. सौरभ राज जैन

 

 

बी. आर. चोपड़ा के महाभारत के बाद स्टार प्लस पर 2013 में सिद्धार्थ कुमार तिवारी भी महाभारत को लेकर आए। इस टीवी सीरियल पर बहुत पैसे खर्च किए गए। इसे लोगों ने पसंद भी खूब किया। इस महाभारत में श्री कृष्ण का किरदार सौरभ राज जैन ने निभाया।…Next

 

 

Read More:

मौनी रॉय ने ली 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, इन एक्ट्रेस का डेब्यू भी रहा था सुपरहिट

RK स्टूडियो में बनी थीं ये सुपरहिट फिल्में, विदेशों में भी था शोमैन राजकपूर का जलवा

इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार नहीं दीपक तिजोरी थे पहली पंसद, अब दिखते हैं ऐसे

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh