Menu
blogid : 319 postid : 1394452

फरहान अख्तर से वरुण धवन तक, 2019 में इन स्टार के घर बज सकती है शादी की शहनाई

पिछले साल में बॉलीवुड में साल की शुरुआत से अंत तक शादियों की धूम मची रही। वहीं अब फिर से 2019 में बॉलीवुड में शहनाई की धुन गूंजने वाली है। जल्द ही बॉलीवुड में कुछ और कपल शादी के बंधन में बंधने वाल हैं और लिस्ट में सबसे पहला नाम आ रहा है प्रतीक बब्बर का वहीं, फरहान अख्तर भी दूसरी बार शादी करने को तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर कौन सा एक्टर कब करेगा शादी।

Shilpi Singh
Shilpi Singh13 Jan, 2019

 

 

 

1. प्रतीकबब्बरसान्या सागर

 

 

नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर ने बीते बरस फिल्म ‘मुल्क’ में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए वाहवाही बटोरी हैं। इसी बीच अब वह अपने कई साल पुरानी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे। अभिनेत्री स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर बहुत जल्द अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सान्या सागर के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। खबर के अनुसार, प्रतीक बब्बर और सान्या सागर 22 जनवरी, 2018 को शादी रचाएंगे।

 

2. फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

 

 

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की रिलेशनशिप अब किसी से छिपी नहीं रह गई है। सोशल मीडिया पर अपनी क्यूट PDA तस्वीरों से फैंस का दिल जीतने के बाद अब यह कपल अपने रिलेशनशिप को और आगे ले जाना चाहती है। सूत्रों की मानें को 2019 मार्च या अप्रैल में फरहान और शिबानी शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने सगाई कर ली है और शादी की तैयारियों में लग चुके हैं। यानि की दीपिका- रणवीर, प्रियंका- निक के बाद, अब बॉलीवुड परिवार एक और शादी की तैयारी कर रहा है।

 

3. वरुण धवन- नताशा दलाल

 

 

वरुण धवन और नताशा दलाल कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। और हाल ही में ऐसी खबरें आई थी कि वरुण नताशा संग नवंबर 2019 में शादी कर सकते हैं। दरअसल, हाल ही में कॉफी विद करण में वरूण ने अपने रिलेशन पर काफी खुलकर बातें की, जिसके बाद ये अफवाहें आने लगीं।

 

4. मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर

 

 

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जहां पहले कैमरे से बचते नजर आते थे.. अब खुलेआम साथ समय गुजारते दिखते हैं। दोनों की रिलेशनशिप किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में अफवाहे में हैं कि इस साल मलाइका- अर्जुन शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

 

5. अरबाज खान- जॉर्जिया

 

 

मलाइका अरोड़ा खान के शादी टूटने के बाद अब अरबाज खान अपनी मौजूदा गर्लफ्रैंड जॉर्जिया के साथ दिखाई देते हैं। दोनों को कई बॉलीवुड पार्टियों में भी साथ देखा गया है। अफवाहें हैं कि अरबाज भी इस साल शादी कर सकते हैं।

 

6. ऋचा चड्ढा- अली फज़ल

 

 

ऋचा चड्डा और अली लगभग एक साल से रिलेशनशिप में हैं और उन्होंने कभी इस रिलेशन को छिपाकर नहीं रखा। रिपोर्ट्स की मानें तो ये कपल भी इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।…Next

 

Read More:

तो क्या 2019 में वरुण धवन बनेंगे दूल्हा, बचपन के प्यार नताशा दलाल से करेंगे शादी

9 साल तक जॉन के साथ लिव में रही थीं बिपाशा, 108 करोड़ रुपए की हैं मालकिन

बिग बॉस से बाहर आने के बाद दीपक ठाकुर को मिले ऑफर, जल्द गाएंगे गाना

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh