Menu
blogid : 319 postid : 1393895

राजनीति पर बॉलीवुड में बनी हैं ये 5 फिल्में, कुछ रही हिट तो कुछ फ्लॉप

आज देशभर की नजरें चुनाव के नतीजों पर टिकी हुए हैं, वैसे तो बॉलीवुड में लगभग हर विषय को लेकर फिल्में बनती आ रही हैं। लेकिन बॉलीवुड अक्सर राजनीति को लेकर भी फिल्में बनाता है। ऐसे ही राजनीति पर भी कई फिल्में बनी हैं। इनमें से कुछ फिल्में सुपरहिट रही हैं तो कुछ को बॉक्स-ऑफिस पर मुंह की खानी पड़ी है। राजनीति पर बनी बहुत सी फिल्में ऐसी भी रही हैं जिन्होंने बॉलीवुड सिनेमा में एक अलग ही छाप छोड़ी है। आइए जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही फिल्मों के बारे में।

Shilpi Singh
Shilpi Singh11 Dec, 2018

 

 

 

1. राजनीति

 

 

प्रकाश झा द्वारा निर्देशित यह एक पारिवारिक राजनीति ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल, नाना पाटेकर, मनोज वाजपेयी और कटरीना कैफ जैसे कई दिग्गज कलाकार हैं। यह फिल्म साल 2010 में आई थी, इस फिल्म को दर्शको ने खूब सराहा था और फिल्म आज भी लोगों द्वारा पसंद की जाती है।

 

2. सत्याग्रह

 

 

यह फिल्म सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के ‘अन्ना अनशन’ से प्रेरित फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशक प्रकाश झा ने किया है। इस फिल्म में अजय देवगन,अर्जुन रामपाल, अमिताभ बच्चन और करीना कपूर जैसी कलाकार मुख्य भूमिका में रहे हैं। यह फिल्म साल 2013 में आई थी। फिल्म की कहानी एक्सीडेंट में मारे गए बेटे के पिता के अनशन पर आधारित है। फिल्म में अमिताभ एक पूर्व शिक्षक के किरदार में है, जो अनुशासन और सत्य का साथ देता है।

 

3. डर्टी पॉलिटिक्स

 

 

यह फिल्म साल 2015 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन केसी बोकाडिया ने किया है। यह एक राजनीतिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में अभिनेत्री मलिका शेरावत, ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक महिला डांसर के राजनीतिक सफर पर आधारित है। हालांकि, फिल्म को दर्शको की तरफ से कुछ खास पंसद नहीं किया गया था और इसे काफी आलोचनाएं भी झेलनी पड़ी थी।

 

4. गुलाल

 

 

यह फिल्म साल 2009 में आई थी। यह छात्र राजनीति पर बनी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। फिल्म में राज सिंह चौधरी, केके मेनन और दीपक डोबरियाल जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

 

5. नायक

 

 

इस फिल्म से हर सिनेमा दर्शक वाकिफ होगा, इस फिल्म का निर्देशन एस. शंकर ने किया है। फिल्म नायक में अनिल कपूर और अमरीश पुरी जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में रहे हैं। यह फिल्म साल 2001 में आई थी। फिल्म की कहानी एक आम व्यक्ति के मुख्यमंत्री बनने तक की है, साथ ही फिल्म में राजनीति के अलग अलग पहलू दिखाए गए थे।…Next

 

Read More:

शत्रुघ्न को चेहरे पर निशान की वजह से नहीं मिलती थी फिल्में, रीना रॉय के साथ चला था अफेयर

सैफ की मां शर्मिला हैं 2700 करोड़ की मालकिन, बेहद दिलचस्प है लव स्टोरी

अपनी पहली डेब्यू फिल्म में धर्मेंद्र को मिले थे 51 रुपए,मीना कुमारी थीं धर्मेंद्र की दीवानी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh