Menu
blogid : 319 postid : 1383705

‘इश्कबाज’ से ‘नामकरण’ तक, जल्द ऑफ एयर हो जाएंगे TV के ये मशहूर शो!

छोटा पर्दा यानी टीवी की दुनिया में तेजी से बदलाव हो रहा है। इसका एक बड़ा कारण दर्शकों का बदल रही रुचि है। बीते साल 2017 में कुल 17 टीवी सीरियल ऐसे थे, जो एक साल के अंदर ही शुरू भी हुए और बंद भी हो गए। ताजा खबर ये है कि टीवी शो ‘दिल संभल जा जरा’ भी ऑफ एयर हो गया है। यही नहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अलावा चार और टीवी सीरियल्‍स हैं, जो जल्‍द ही बंद हो सकते हैं।


cover




1. दिल संभल जा जरा



dil sambhal ja ajara




स्टार प्लस का फेमस शो ‘दिल संभल जा जरा’ शुक्रवार 2 फरवरी को ऑफ एयर हो गया है। संजय कपूर और स्मृति कालरा के इस शो ने ऑडियंस में काफी हाइप क्रिएट की थी। संजय कपूर फिल्‍मों से लंबे समय से दूर रहे हैं, जिसके बाद उन्‍होंने टीवी पर पहली बार एंट्री की। लेकिन टीआरपी की रेस में ये शो बुरी तरह पिछड़ गया। यही कारण है कि 23 अक्टूबर 2017 को शुरू हुआ यह शो 2 फरवरी 2018 को बंद कर दिया गया है।

2. इश्कबाज



ishqbaaz




साल 2016 में 27 जून के दिन शुरू हुआ सीरियल ‘इश्कबाज’ भी बंद होने की कगार पर है। शो के जरिए दर्शकों को शिवाय और अनिका की जोड़ी काफी पसंद आई, लेकिन टीआरपी की मार इसे भी पछाड़ गई। खबर है कि अब ये सीरियल जून में ऑफ एयर हो जाएगा।


3. नामकरण



Naamkaran



नील और अवनी की जोड़ी टीवी सीरियल ‘नामकरण’ के जरिए सितंबर 2016 से दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। 2 फरवरी तक इस शो के 388 एपिसोड्स प्रसारित हो चुके हैं। लेकिन इसे भी जल्‍द ही बंद करने का फैसला लिया जा सकता है। यह सीरियल 1998 में रिलीज फिल्‍म ‘जख्‍म’ की कहानी से प्रेरित है।



4. इक्‍यावन



Ikyavan




बंद होने की कगार पर खड़े टीवी सीरियल्‍स में ‘इक्यावन’ भी शामिल है। इस सीरियल को शुरू हुए अभी महज ढाई महीने ही हुए हैं, लेकिन इसे ऑडियंस का उतना प्यार नहीं मिल रहा है। यही वजह इसके ऑफ एयर करने की बात हो रही है और खबर है कि आने वाले कुछ महीनों में चैनल इसपर अपना आखिरी फैसला देगा।



5. मेरी दुर्गा



Meri-Durga



इनके अलावा टीवी शो ‘मेरी दुर्गा’ को भी ऑफ एयर करने की बात हो रही है। 26 जनवरी 2017 को शुरू हुए इस शो ने हाल ही एक साल पूरा किया है। कहानी में नए-नए ट्विस्ट की थोड़ी कमी भी आ रही है। वहीं कैरेक्टर को लेकर भी नई स्क्रिप्ट की नहीं है। इन्हीं वजहों से ये शो भी जून में अपनी अंतिम सांसें ले सकता है।…Next




Read More:

हॉलीवुड की ‘पद्मावत’ हैं ये 5 फिल्में, कई देशों में लगा है बैन

बॉलीवुड के वो 5 बड़े सितारे, जिन्‍हें आज तक नहीं मिला फिल्‍मफेयर का बेस्‍ट एक्‍टर अवॉर्ड

किसी ने 36 तो किसी ने 60, इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इस उम्र में की शादी

150

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh