एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इन दिनों बायोपिक का दौर चल रहा है। पिछले कुछ समय में कई बायोपिक फिल्में आ चुकी हैं। खबरों की मानें, तो अब बाबा रामदेव की बायोपिक आने वाली है। हालांकि, यह बायोपिक बड़े पर्दे की जगह छोटे पर्दे पर आएगी। बताया जा रहा है कि इस बायोपिक को डिस्कवरी के चैनल पर दिखाया जाएगा, जिसका नाम होगा ‘स्वामी बाबा रामदेव : द अनटोल्ड स्टोरी’। बायोपिक में रामदेव का किरदार निभाने वाले एक्टर ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। आइये आपको बताते हैं कि कौन सा एक्टर निभाएगा बाबा रामदेव का किरदार और क्या होगा इस बायोपिक में खास।
टीवी के ‘महादेव’ बनेंगे रामदेव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी सीरियल ‘देवो के देव… महादेव’ में ‘महादेव’ का किरदार निभाने वाले टीवी एक्टर मोहित रैना रामदेव की भूमिका में नजर आएंगे। मोहित ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। वे रामदेव के किरदार के लिए अपना लुक बदल रहे हैं। दरअसल, हाल ही में मोहित ने इंस्टाग्राम पर अपने न्यू लुक की तस्वीरें शेयर की हैं। अमूमन क्लीन शेव में दिखने वाले मोहित ने अपनी दाढ़ी बढ़ा ली है। इसी वजह से उनके रामदेव का किरदार निभाने की खबरें सुर्खियों में हैं। बता दें कि महादेव के किरदार से मोहित को इंडस्ट्री में अच्छी पहचान मिली है।
लोग पसंद कर रहे नया लुक
उनके इस लुक को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि मोहित ने अपनी दाढ़ी बाबा रामदेव का किरदार निभाने के लिए बढ़ाई है। मोहित रैना लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। वे आखिरी बार ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ नाम के सीरियल में नजर आए थे। इसमें वे सम्राट अशोक की भूमिका में थे। हालांकि, मोहित को आज भी ‘देवों के देव… महादेव’ में निभाए गए भगवान शिव के किरदार के लिए पहचाना जाता है। इस किरदार के लिए उन्हें खूब सराहना मिली थी।
65 एपिसोड में होगा प्रसारित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बायोपिक ‘स्वामी बाबा रामदेव : द अनटोल्ड स्टोरी’ में बाबा रामदेव के गुमनामी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने और फिर बिजनेस में सक्सेस होने की कहानी दिखाई जाएगी। इसे 65 एपिसोड की सीरीज में प्रसारित किया जाएगा। बता दें कि इस सीरीज का निर्माण वही बैनर कर रहा है, जिसके तहत ‘अशोका’ शो बनाया गया था।
गर्लफ्रेंड के कारण रहते हैं सुर्खियों में
मोहित रैना अपनी कथित गर्लफ्रेंड मौनी रॉय के कारण भी सुर्खियों में रहते हैं। ऐसी खबरें आती रहती हैं कि टीवी सीरियल ‘नागिन’ से मशहूर हुईं मौनी और मोहित रिलेशनशिप में हैं। मौनी जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। मोहित अपनी और मौनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं…Next
Read More:
10वीं में 3 बार फेल हो चुके हैं साजिद, 12 साल छोटी मॉडल के साथ टूट गई थी सगाई
सहवाग और शोएब अख्तर के बीच फिर होगी भिड़ंत, इस टी-20 टूर्नामेंट में होंगे आमने-सामनेइंडियन नेवी में पहली महिला पायलट शामिल, जानें कब मिली थी इसकी मंजूरी
Read Comments